फार्महाउस में प्रबंधन की लापरवाही से स्कूली छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत

भोपाल
 खजूरी सड़क थाना इलाके में स्थित एक फार्महाउस में प्रबंधन की लापरवाही से स्कूली छात्र की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई। छात्र को तैरना नहीं आता था। शनिवार रात को हुई इस घटना के समय मौके पर कोई गोताखोर भी मौजूद नहीं था। पुलिस ने मर्ग कायम कर छानबीन शुरू कर दी है।

रात में ही पहुंचा था छात्र
खजूरी सड़क थाना पुलिस के मुताबिक नूरमहल निवासी 18 वर्षीय सैफी पुत्र बदरुद्दीन स्कूली छात्र था। उसके पिता का निजी व्यवसाय है। शनिवार रात को वह अपने दोस्त फातिम व अन्य के साथ पार्टी मनाने के लिए केआर फार्महाउस पर पहुंचा था। उन लोगों ने 12 घंटे के लिए कमरा बुक कराया था।

दोस्तों को भी नहीं आता था तैरना
रात करीब नौ बजे सैफी वहां बने स्विमिंग पूल में नहाने के लिए उतरा। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया। उसे और उसके किसी दोस्त को तैरना नहीं आता था। उसके साथियों ने मदद के लिए शोर मचाया, लेकिन वहां कोई गोताखोर भी मौजूद नहीं था। कुछ देर बाद आसपास के कुछ लोग पहुंचे और किसी तरह सैफी को पानी से निकालकर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टर ने चेक करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बड़े तालाब में मिला युवक का शव
उधर, कोहेफिजा थाना पुलिस ने शनिवार शाम छह बजे वीआईपी रोड किनारे बड़ा तालाब से एक युवक का शव बरामद किया गया। तलाशी में उसके पास से ऐसा कुछ भी नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान हो सके। युवक की उम्र 25 से 30 वर्ष की है। उसने लाल टीशर्ट एवं काला लोअर पहन रखा था। दाहिने हाथ में राखी बंधी है। उसके सिर में सामने की तरफ बाल कम हैं और वह दाढ़ी रखे हुए था।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति