पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा अक्टूबर में दो हेलीकॉप्टरों के साथ फिर से शुरू होगी

भोपाल

 मध्य प्रदेश में धार्मिक स्थलों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए शुरू की गई पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा अक्टूबर में दो हेलीकॉप्टरों के साथ फिर से शुरू होगी। यह सेवा पहली बार 16 जून को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा उज्जैन से शुरू की गई थी, लेकिन इसके बाद किसी अन्य यात्री ने इसका लाभ नहीं उठाया। अम उजाला ने 24 अगस्त के अंक में सपना धराशाई…दूसरी उड़ान नहीं भर सकी पीएमश्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा, सीएम ने किया था शुभारंभ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इसके पहले विमानन विभाग के अधिकारी हेली सेवा को लेकर गोलमोल जवाब दे रहे थे। अब अधिकारियों का कहना है कि बरसात के चलते हेलीकॉप्टर की सेवा को रोका गया है। दो हेलीकॉप्टरों से बरसात के बाद सेवा को दोबारा शुरू किया जाएगा।

 
पीएम श्री धार्मिक पर्यटन हेली सेवा की पहली उड़ान उज्जैन से ओंकारेश्वर के लिए संचालित की गई थी, जिसमें एक परिवार ने यात्रा की। इसके बाद, सेवा की दूसरी उड़ान संभव नहीं हो पाई। इसका मुख्य कारण यात्रियों की कमी को बताया गया। अब नई योजना के अनुसार, दो हेलीकॉप्टरों के साथ धार्मिक हेली सेवा को फिर से शुरू किया जाएगा। इस सेवा में न केवल उज्जैन से ओंकारेश्वर और महाकालेश्वर जैसे प्रमुख ज्योतिर्लिंगों को जोड़ने की योजना है, बल्कि इसके विस्तार के तहत प्रदेश के अन्य धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों जैसे मैहर, दतिया, और ओरछा को भी शामिल किया जाएगा। योजना में हेलीकॉप्टरों की संख्या बढाई जाएगी,जिससे अधिक से अधिक यात्री इस सेवा का लाभ उठा सकें।

  बरसात में बाद दो हेलीकॉप्टर से सेवा शुरू होगी
विमानन विभाग के प्रमुख सचिव संजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बरसात के बाद सेवा को दो हेलीकॉप्टर के साथ शुरू किया जाएगा। अभी बारिश की वजह से सेवा को रोका गया है। हेलीकॉप्टर की संख्या बढ़ने से ज्यादा यात्रियों को लाभ मिल सकेगा।

यह किराया किया था तय

इंदौर से उज्जैन तक हेलिकॉप्टर से जाने के लिए 4524 रुपये किराया तय था।
इंदौर से ओंकारेश्वर मंदिर जाने के लिए 5274 रुपये किराया तय रहेगा।
इंदौर से उज्जैन और ओंकारेश्वर मंदिर की यात्रा करने पर 12 हजार 524 रुपये।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति