महिला की बिगड़ी तबीयत तो गांव के युवाओं ने जोखिम उठाते हुए उफनती नदी कराई पार

 बीजापुर

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के लोग आज भी  बुनियादी सुविधाओं के पूरा होने की राह देख रहे हैं। बारिश के मौसम में तेज बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ जाते हैं, जिससे ग्रामीणों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

बीजापुर जिले के उसूर ब्लॉक के अंदरूनी गांव मारुड़बाका में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां मारुड़बाका गांव में एक 37 साल की महिला जोगी पोडियामी ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसे उल्टी, दस्त होने लगी। महिला की हालत इतनी गंभीर हो गई कि उसे तत्काल चिकित्सा सहायता की जरूरत थी।महिला की जान बचाने के लिए उसके पति कोसा पोडियामी ने गांव के लोगों से मदद की गुहार लगाई।

गांव के युवाओं ने जोखिम उठाते हुए उफनती नदी को पार किया और महिला को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का प्रयास किया। उन्होंने रस्सी की सहायता से महिला को खाट में लादकर नाला पार कराया। इसके बाद, लगभग 20-22 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर महिला को गलगम तक लाया गया। यहां से उसे 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।

हालांकि जिला अस्पताल में महिला का इलाज जारी है। उसूर के चिकित्सक ने बताया कि मारुड़बाका एक संवेदनशील और अंदरूनी गांव है, जहां तक एंबुलेंस का पहुंचना मुश्किल होता है। महिला ने विषाक्त पदार्थ का सेवन किया था, जिससे उसकी स्थिति गंभीर हो गई और उसे बीजापुर रेफर किया गया।

बारिश के मौसम में इलाज के लिए जूझते हैं यहां के लोग
जिले में बुनियादी सुविधाओं की कमी एक प्रमुख समस्या बनी हुई है। बारिश के दौरान कई क्षेत्रों में ऐसी ही स्थितियां उत्पन्न होती हैं, और आदिवासी समुदाय को इलाज के लिए जूझना पड़ता है। बीते 26 अगस्त को भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। यहां कमकानार की गर्भवती महिला को खाट से नदी पार कराया गया था, और 22 जुलाई को उसूर के नंबी इलाके में सीआरपीएफ जवानों ने ड्रम की मदद से प्रसव के बाद महिला को नदी पार कराया था।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति