कोर्ट के आदेश के बाद मंदसौर कलेक्टर कार्यालय के 17 एसी, 70 पखें, प्रिंटर और टेबल कुर्सी जब्त कर लिए गए

मंदसौर

 मध्य प्रदेश के मंदसौर कलेक्ट्रेट में अब अफसरों को बगैर एसी और बगैर पंखे के ही रहना होगा. दरअसल, कोर्ट के आदेश के बाद मंदसौर कलेक्टर कार्यालय के 17 एसी, 70 पखें, प्रिंटर और टेबल कुर्सी जब्त कर लिए गए हैं.

यह कार्रवाई अफसरों की मौजूदगी में की गई. कुर्क की गई सामग्री कोर्ट में पेश की जानी है. दरअसल, एसी-पंखे आदि जब्त करने का ये एक्शन क्लेम राशि न चुकाने पाने के चलते लिया गया है.

इस मामले में की गई कार्रवाई
अभिभाषक पंकज कुमार वैद्य के अनुसार, 11 अक्टूबर 2023 को तत्कालीन एसडीएम अर्जुन सिंह ठाकुर की सरकारी गाड़ी के ड्राइवर ने ग्राम बर्डिया अमरा में सड़क किनारे खड़े सुनील कुमार अहीर और निर्मल कुमार कामलिया को टक्कर मार दी थी. इस हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी.

हादसे के बाद जांच के दौरान पाया गया था कि गाड़ी का बीमा नहीं है. इधर घटना के बाद मृतक के परिजनों ने क्षतिपूर्ति आवेदन भी दिया था.

साल 2016 में सुनाया था फैसला
मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने साल 2016 में मृतकों के पक्ष में अवॉर्ड पारित किया था. इसमें कोर्ट ने 50 लाख 23 हजार 800 रुपये का अवॉर्ड पारित किया था. राशि नहीं चुकाने पर कोर्ट ने कुर्की के आदेश दिए थे.

क्लेक्ट्रेट से ये सामग्री कुर्क
कोर्ट के आदेश में पर कलेक्ट्रेट दफ्तर के 17 एयर कंडीशनर, 70 पंखे, 12 अलमारियां, मल्टी प्रिंटर, टेबल कुर्सियां, शासकीय चार पहिया वाहन कुर्क करने की कार्रवाई की है. यह कार्रवाई एडीएम एकता जायसवाल, देवकुमार सोलंकी और कलेक्टर नजीर की उपस्थिति में की गई है.

अभिभाषक पंकज वैद्य के अनुसार, सामान उन्हीं की सुर्पुदगी में दिया गया है. अब इसे कोर्ट में पेश करना होगा. ऐसा न करने पर जिन अफसरों की मौजूदगी में कुर्की हुई है, उन पर कार्रवाई होगी.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति