प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए मापदण्डों के बाद देश में पहली सड़क प्रदेश में बनी

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के नए मापदण्डों के बाद देश में पहली सड़क प्रदेश में बनी

ग्रामीण विकास मंत्री पटेल ने दी बधाई
ग्रामीण सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा

भोपाल

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में सड़क निर्माण के मापदण्ड शिथिल होने के बाद देश में पहली सड़क मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बिजाटोला गाँव में बनी है। जनजातीय क्षेत्र में सड़क बनने से यहां के लोगों को शिक्षा और व्यापार में मदद मिलेगी। यह भी उल्लेखनीय है कि देश में पहली पीएम जनमन कॉलोनी भी मध्यप्रदेश में ही बनीं। यह जानकारी सोमवार को विकास भवन भोपाल में पंचायत एवं ग्रामीण विकास के कार्यों की समीक्षा में दी गईं। बैठक की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने की। मंत्री पटेल ने योजना के अपूर्ण कार्यों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना से सम्बंधित जो भी समस्याएँ हैं, उनका निराकरण किया जायेगा।

मंत्री पटेल ने म.प्र. सड़क प्राधिकरण को उत्कृष्ट कार्यों के लिए बधाई दी

मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री जनमन योजना में आवास और सड़क बनाने का काम शुरू हुआ है। प्रधानमंत्री की प्राथमिकता वाली इस योजना में मध्यप्रदेश अग्रणी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सड़क प्राधिकरण ने सराहनीय कार्य किया है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति