सब्सिडी का लाभ ले रहे बड़े आवासीय परिसरों की बिजली कंपनी करेगी जॉंच

सब्सिडी का लाभ ले रहे बड़े आवासीय परिसरों की बिजली कंपनी करेगी जॉंच

अपात्र उपभोक्ताओं द्वारा सब्सिडी लेने पर की जाएगी कार्यवाही

भोपाल

मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा राज्‍य शासन के परिपत्र और मध्यप्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता की धारा 4.18 के प्रावधानों के विपरीत सब्सिडी ले रहे तथा एक ही परिसर में अनेक विद्यमान कनेक्‍शनधारी उपभोक्‍ताओं पर कार्यवाही की मुहिम तेज कर दी गई है। कंपनी द्वारा अपनी बिलिंग प्रणाली का डाटा विश्‍लेषण कर पूरे कंपनी कार्यक्षेत्र में नगर निगम एवं नगर पालिका परिषद एवं रजिस्ट्रार पंजीयन एवं मुद्रांक के सहयोग से उपभोक्ता परिसरों के भूभाग के क्षेत्रफल एवं प्रॉपर्टी की गाइडलाइन क़ीमत के आधार पर आंकलन किया जा रहा है। संदिग्ध उपभोक्ता परिसरों की जांच की जा रही है।

कंपनी द्वारा म.प्र शासन के सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के साथ समन्वय कर शासन के विभिन्न विभागों की भौगोलिक सूचना प्रणाली पर अपने उपभोक्ताओं की जानकारी साझा कर उसका आंकलन किया जा रहा है। सामान्यतः बड़े भूभाग क्षेत्रफल एवं अधिक क़ीमत की गाइडलाइन वाले उपभोक्ता द्वारा सब्सिडी लिया जाना व्यावहारिक नहीं होने के कारण कंपनी द्वारा ऐसे परिसरों को चिन्हित किया जाकर कार्यवाही की जा रही है।

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा ने किया निरीक्षण

अपर मुख्य सचिव ऊर्जा मनु श्रीवास्तव द्वारा सोमवार को भोपाल शहर में अरेरा कॉलोनी के ई-1, ई-3 और ई-4 क्षेत्र में सब्सिडी का लाभ ले रहे घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं के परिसरों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान राज्‍य शासन के परिपत्र और मध्यप्रदेश विद्युत प्रदाय संहिता के प्रावधानों के विपरीत बड़े आवासीय परिसरों में एक से अधिक कनेक्‍शन पाए जाने तथा सब्सिडी ले रहे कनेक्‍शनों पर उन्होंने अप्रसन्नता व्‍यक्‍त करते हुए संबंधित क्षेत्र के मीटर रीडरों द्वारा ऐसे कनेक्‍शनों को चिन्हित करने के निर्देश दिये। इस अवसर पर मध्‍य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक क्षितिज सिंघल, मुख्य महाप्रबंधक भोपाल क्षेत्र अमृतपाल सिंह एवं महाप्रबंधक भोपाल शहर वृत्‍त जाहिद खान भी उपस्थित थे।

कंपनी ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पात्र होने पर ही राज्‍य शासन द्वारा प्रदाय की जा रही सब्सिडी का लाभ उठाएं तथा अपात्र होने पर स्वयं ही कंपनी को इसकी सूचना दें। साथ ही एक ही परिसर में चल रहे अनेक कनेक्‍शनों को समाहित (मर्ज) कराकर एक बिजली कनेक्‍शन कराएं। इसके लिए वे नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय में जाकर संपर्क कर सकते हैं। उपभोक्‍ताओं द्वारा कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912 पर भी जानकारी हासिल की जा सकती है।

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति