RPSC ने निकाली 733 पदों पर भर्ती, कई अन्य भर्त‍ियों का भी व‍िज्ञापन जारी, इस डेट से करें आवेदन

    अजमेर

राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सोमवार दो सितंबर को राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं भर्ती-2024 के अन्तर्गत राज्य सेवाएं (State Services) के 346 एवं अधीनस्थ सेवाएं के 387 इस तरह कुल 733 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है. इसके साथ ही आयोग द्वारा सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के कुल 8 पद एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के 68 पदों के लिए भी विज्ञापन जारी किए गए हैं.

राजस्थान के लाखों अभ्यर्थ‍ियों के लिए यह अच्छी खबर है. यहां हम आपको आवेदन तिथ‍ि से लेकर भर्त‍ियों के बारे में डिटेल से बता रहे हैं. इसके अलावा इन भर्त‍ियों के लिए शैक्षणिक योग्यता, वर्गवार वर्गीकरण, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी संबंधी विस्तृत सूचनाऐं आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

आप आयोग की आध‍िकार‍िक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं. आयोग सचिव ने बताया कि सहायक मत्स्य विकास अधिकारी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 11 सितंबर से 10 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक एवं समूह अनुदेशक/सर्वेयर/सहायक शिक्षुता सलाहकार ग्रेड-।। के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 17 सितंबर से 16 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे.

राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं के पदों हेतु ऑनलाइन आवेदन 19 सितंबर 2024 से 18 अक्टूबर 2024 की रात्रि 12 बजे तक किए जा सकेंगे. आयोग सचिव ने बताया की ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। परीक्षा तिथि व स्थान के संबंध में यथा समय सूचित कर दिया जाएगा.

राज्य सेवा के पद (आयोग के अनुसार)
आरएएस के 28 पद, आरपीएस के 50 पद, लेखा सेवा के 109, उद्योग सेवा के 2, सहकारी सेवा-12, परिवहन सेवा-2, बीमा सेवा-3, वाणिज्यिक कर सेवा के 59 , खाद्य एवं नागरिक रसद सेवा 7, राज्य कृषि सेवा के 16, श्रम कल्याण सेवा-2,समेकित बाल विकास सेवाएं 13, ग्रामीण विकास सेवा के 40, नियोजन सेवा-3, श्रम कल्याण सेवा-2 (कुल 346)

अधीनस्थ सेवा के पद: (आयोग के अनुसार)
देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एनएसए)-11, देवस्थान अधीनस्थ सेवा (एसए)-2, सहकारिता अधीनस्थ सेवा(एनएसए) -41, सहकारिता अधीनस्थ सेवा (एसए)2, राज. तहसीलदार सेवा (एनएसए) 166, तहसीलदार सेवा (एसए) 12, राज. खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एनएसए) के 17, खाद्य एवं नागरिक रसद अधीनस्थ सेवा (एसए)- 1, राज.समेकित बाल विकास सेवा(एनएसए) 4, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (परिवीक्षा एवं कारागृह कल्याण अधिकारी) एनएसए के 1, , सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी) एनएसए के 42, राज. सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (सामाजिक सुरक्षा अधिकारी)एसए-8, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एनएसए-14, सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता सेवा (जिला परिवीक्षा एवं समाज कल्याण अधिकारी)एसए-3, राजस्थान श्रम कल्याण अधीनस्थ सेवा (एनएसए) 8, राजस्थान कृषि सेवा ( विपणन अधिकारी)-55 (कुल 387)

 

  • admin

    Related Posts

    रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

    नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

    10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

    भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति