अखिलेश यादव ‘मीठा-मीठा’ ‘गट गट’ और ‘तीता-तीता’ ‘थू -थू’ कर रहे – गिरिराज सिंह

बेगूसराय
 कन्नौज में नाबालिग से रेप मामले में सपा नेता नवाब सिंह यादव का पीड़िता से डीएनए मैच हो गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने इसे लेकर  सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की आलोचना की। उन्होंने कहा कि ये लोग बलात्कारियों के समर्थन में खड़े रहते हैं। ये वोट के लिए देश को बेचने वाले लोग है। अखिलेश यादव ‘मीठा-मीठा’ ‘गट गट’ और ‘तीता-तीता’ ‘थू -थू’ कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “अयोध्या में अगर कोई मुस्लिम बच्ची से रेप करेगा तो अखिलेश यादव उसके समर्थन में खड़े हो जाएंगे, क्योंकि उन्हें मुसलमानों का वोट लेना है। कोई बलात्कारी होगा तो उसे कहेंगे की फंसाया जा रहा है। ये वोट के लिए देश को बेचने वाले लोग है।” ज्ञात हो कि, नवाब सिंह ने 11-12 अगस्त की रात को नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था। पीड़िता ने पुलिस को पूरी आपबीती बताई थी।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी नवाब सिंह को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने पीड़ित लड़की का मेडिकल भी कराया था। मेडिकल रिपोर्ट में डॉक्टरों ने बलात्कार की पुष्टि की थी। नवाब सिंह पर आरोप है कि उसने अपने कॉलेज परिसर में नाबालिग के साथ रेप किया। लड़की को उसकी बुआ नौकरी दिलाने के नाम पर नवाब सिंह के पास लाई थी। हालांकि बुआ ने इन आरोपों से इनकार किया था।

पीड़िता ने अपनी बुआ पर नवाब सिंह यादव से मिलीभगत का आरोप लगाया। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म के दौरान उसकी बुआ बाहर मौजूद दी, लेकिन, उसने आरोपी को नहीं रोका। इसके बाद बुआ फरार हो गई थी। पीड़िता की मां की शिकायत पर बुआ को भी सहआरोपी बना गया है। पुलिस ने पीड़िता की बुआ को 21 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था।

इस दौरान केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा पर बदरुद्दीन अजमल के बयान पर भी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि बदरुद्दीन अजमल ये भूले नहीं कि भारत में ‘गजवा ए हिंद’ की मानसिकता कभी पूरी नहीं होगी। चाहे इसके लिए जान की बाजी क्यों न लगानी पड़े।

 

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति