69000 शिक्षक भर्ती: यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल के आवास का घेराव और हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप नियुक्ति की मांग की

लखनऊ

69000 शिक्षक भर्ती में हाईकोर्ट के आदेश के अनुरूप नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने यूपी सरकार के मंत्री आशीष पटेल और केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के आवास के बाहर प्रदर्शन किया। अभ्यर्थियों की मांग है कि नियुक्ति की सूची जल्द जारी की जाए और ओबीसी अभ्यर्थियों को उनका हक मिले।

प्रदर्शन के दौरान तेज धूप और गर्मी के कारण चार अभ्यर्थियों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें बस्ती की पूजा जायसवाल, गोरखपुर की प्रिया कुमारी, आजमगढ़ की राजबहादुर और जौनपुर के परमेंद्र यादव हैं। उन्हें पुलिस ने अपने वाहन से अस्पताल भेजा है। मंत्री आशीष पटेल के आवास के बाहर धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर यहां डटे हुए हैं।

धरना प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे अमरेंद्र पटेल ने बताया कि सोमवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास के घेराव के दौरान एक अभ्यर्थी मोहम्मद इरशाद को दिल का दौरा पड़ने से तबीयत खराब हो गई थी। इरशाद का अभी भी एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

अभ्यर्थियों ने यह भी मांग की है कि पहले जिन अधिकारियों ने सूची बनाई थी उन्हें हटाया जाए और नई सूची बनाने का काम नये दूसरे अधिकारियों को दिया जाए। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर अभ्यर्थी लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। इसके पहले सोमवार को अभ्यर्थियों ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के आवास का घेराव किया।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति