गन्ने के खेत में मिला लापता कांवड़िये का कंकाल, जुलाई से था लापता

मुजफ्फरनगर
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में जुलाई से लापता एक कांवड़िये का कंकाल छपार में गन्ने के एक खेत में मिला।

पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 30 जुलाई से लापता सतीश त्यागी (60) का कंकाल सोमवार शाम छपार थाना क्षेत्र स्थित गन्ने के खेत में पाया गया। पास ही में उसका बैग और मोबाइल फोन भी मिला।

रामपुर तिराहा पुलिस चौकी के प्रभारी आशुतोष कुमार ने बताया कि कंकाल की शिनाख्त बैग और मोबाइल फोन के आधार पर की गई।

छपार थाने में त्यागी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाले पीड़ित परिवार के मुताबिक, त्यागी की आखिरी मौजूदगी जिले में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर सिसौना गांव क्षेत्र में होने का पता चला था।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के छतरपुर का रहने वाला त्यागी अपने साथी कावड़ यात्रियों के साथ हरिद्वार से दिल्ली लौट रहा था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति