छत्तीसगढ़-जांजगीर चांपा में दुकान पर फ्लेक्स लगाते समय करंट से एक की मौत

जांजगीर चांपा.

चांपा थाना क्षेत्र के सदर बाजार इलाके में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगाने के दौरान करंट लगने से तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें एनकेएच अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां एक युवक आशु कुमार को डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, दो युवकों का उपचार जारी है।

जानकारी अनुसार, युवक सोमवार शाम करीब पांच बजे सदर बाजार में अग्रवाल मोबाइल दुकान के ऊपर लगे होर्डिंग बोर्ड में फ्लेक्स लगने के लिए ऊपर चढ़े हुए थे। दुकान के ऊपर से 11 केवी विद्युत तार होकर गुजरा है। तार झूला हुआ था। फ्लेक्स लगाने के दौरान तेज हवा आने से तार झूलने लगा, जिसमें तीनों युवक आशु कुमार (22), रमाकांत पटेल (23) और इबरार खान (22) उसकी चपेट में आ गए। बेहोशी हालत में जमीन पर गिर पड़े। आसपास के लोगों ने देखा और तीनों को घायल अवस्था में उपचार के लिए एनकेएच अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने जांच के बाद आशु कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, रमाकांत पटेल और इबरार खान का उपचार जारी है। घटना की जानकारी चांपा पुलिस को मिलने पर अस्पताल पहुंची और मृतक युवक आशु कुमार भठगांव का रहने वाला है। चांपा में अपने रिश्तेदार के घर रहकर काम करता था। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति