FWDA ने स्वदेशी मानवरहित बमवर्षक विमान की सफल प्रथम उड़ान की घोषणा की

बेंगलुरु
 बेंगलुरु स्थित ‘फ्लाइंग वेज डिफेंस एंड एयरोस्पेस’ (एफडब्ल्यूडीए) कंपनी ने स्वदेशी मानवरहित बमवर्षक विमान ‘एफडब्ल्यूडी 200बी’ की पहली सफल उड़ान की  घोषणा की।एफडब्ल्यूडीए के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सुहास तेजस्कंद ने यहां संवाददाताओं को बताया कि ‘मीडियम एल्टीट्यूड (15,000 फीट) लॉन्ग एंड्यूरेंस’(मेल) वाले मानवरहित हवाई यान(यूएवी) के रूप में वर्गीकृत एफडब्ल्यूडी 200बी निगरानी के लिए आवश्यक ‘ऑप्टिकल पेलोड’ और हवाई हमलों एवं बमबारी के लिए मिसाइल जैसे हथियारों से लैस है।

उन्होंने कहा, ‘‘विमान का वायुगतिकी डिजाइन, एयरफ्रेम, प्रणोदन प्रणाली, नियंत्रण प्रणाली, इलेक्ट्रॉनिकी सभी भारत में एफडब्ल्यूडीए की अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई में बनाए गए हैं, जो 1.5 एकड़ भूमि पर निर्मित 12,000 वर्ग फुट में फैली है और इलेक्ट्रॉनिक सिटी, बेंगलुरु में स्थित है।’’

कंपनी ने बताया कि एफडब्ल्यूडी- 200बी के पंखों का फैलाव पांच मीटर और लंबाई 3.5 मीटर है। उड़ान भरते समय इसका अधिकतम भार 102 किलोग्राम हो सकता है और इसकी ‘पेलोड’ क्षमता 30 किलोग्राम है।

सुहास तेजस्कंद ने बताया कि यह 152 किलोमीटर प्रति घंटे की क्रूज गति से उड़ सकता है, जिसकी अधिकतम गति 250 किलोमीटर प्रति घंटे है। उन्होंने कहा कि इसके लिए केवल 300 मीटर रनवे की आवश्यकता है, जिससे यह छोटी हवाई पट्टियों से भी संचालित हो सकता है।

 

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति