गाजियाबाद में मौलवी ने किया 13 साल के छात्र से दुष्कर्म, मदरसे में पढ़ने आता था पीड़ित

गाजियाबाद

 गाजियाबाद के लोनी में शिक्षक और छात्र के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां 13 वर्षीय बच्चे के साथ मदरसे में पढ़ाने वाले मौलवी ने ही दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे डाला. आरोप है कि मौलवी काफी समय से मासूम का यौन शोषण कर रहा था. फिलहाल, पुलिस द्वारा मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, आरोपी मौलवी मासूम बच्चे को डरा धमकाकर और फेल करने की धमकी देकर कई बार उसके साथ घिनौना काम कर चुका था. अब घटना की शिकायत पर पुलिस द्वारा POCSO एक्ट में मुकदमा दर्ज कर, मौलवी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. घटना से पीड़ित के परिजनों में आक्रोश है.

बताया जा रहा है कि डरे सहमे बच्चे ने जब अपने साथ हो रहे इस घिनौने काम की जानकारी घरवालों को दी तो उनके होश उड़ गए. जिसके बाद बच्चे के पिता द्वारा पुलिस से शिकायत की गई. शिकायत के मुताबिक, आरोपी मौलवी रात के समय बच्चे को अपने कमरे पर बुलाया करता और वहीं उसके साथ गलत काम को अंजाम देता था.

मामले में एसीपी भास्कर वर्मा ने बताया कि थाना अंकुर विहार की डाबर तालाब चौकी में एक व्यक्ति के द्वारा तहरीर दी गई कि उसके 13 वर्षीय पुत्र के साथ जो कि एक मदरसे में पढ़ता था, उसी मदरसे में पढ़ाने वाले साकिब पुत्र समशुद्दीन (बिजनौर) के द्वारा दुष्कर्म किया गया.  जिसपर पुलिस द्वारा तत्काल अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया. फिलहाल, अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है. मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति