कलेक्टर हर्ष सिंह ने की जनसुनवाई में प्राप्त 42 आवेदनों पत्रों की सुनवाई

 डिंडौरी
कलेक्टर  हर्ष सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे आवेदकों की समस्याओं को सुना और आवेदन पत्रानुसार उनके समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। जनसुनवाई में प्राप्त 42 आवेदन प्राप्त हुए, जिन पर त्वरित कार्यवाही की गई है। इस दौरान अपर कलेक्टर  सरोधन सिंह, संयुक्त कलेक्टर सुश्री भारती मेरावी सहित सभी विभाग प्रमुख उपस्थित रहे।

    जनसुनवाई में आज रेशमा पनरिया ने आवेदन पत्र प्रस्तुत कर बताया कि उनकी माता विमला पनरिया की 10 अगस्त 2021 को मृत्यु हो गई थी। जिसके लिए उन्होंने अनुग्रह सहायता राशि के लिए आवेदन किया था, जो आज दिनांक तक प्राप्त नहीं हुआ है। रेशमा पनरिया ने अनुग्रह सहायता राशि की मांग की। इसी प्रकार से ग्राम छपरा ग्राम पंचायत देवरी माल के ग्रामीणों ने आवेदन प्रस्तुत करते हुए पंचायत सरपंच, सचिव पर राशि गबन करने, अपव्यय और शासन की योजनाओं में अनियमितता बरतने का आरोप बताया। ग्रामीणों ने उक्त मामले की जांच कर पंचायत सरपंच, सचिव के विरूद्ध कार्यवाही की मांग की। हर्राटोला के पचांयत प्रतिनिधियों के द्वारा शासकीय हाई स्कूल हर्राटोला में बालिकाओं के लिए शौचालय न होने से परेशानी होने पर स्कूल में शौचालय की मांग की गई। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने प्रस्तुत आवेदनों पर जल्द कार्यवाही करने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है।

    जनसुनवाई में आज आवेदकों के द्वारा राशन वितरण, वृद्धावस्था पेंशन, मजदूरी भुगतान, पीएम किसान सम्मान निधि, पीएम आवास, संबल योजनांतर्गत सहायता राशि पेयजल एवं विद्यतु की सहित अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन दिए गए, प्राप्त आवेदन पत्रों का निराकरण करते हुए शेष आवेदनों की समय-सीमा निर्धारित कर दी गई है। कलेक्टर  हर्ष सिंह ने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने निराकरण पश्चात आवेदकों को तत्संबंध में अवगत कराने कहा है।
    कलेक्टर  हर्ष सिंह ने पिछले सप्ताह की जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों पर की गई कार्यवाही के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई के आवेदनों का प्राथमिकता के साथ जल्द निराकरण करें। जिससे आवेदक को एक ही समस्या को लेकर बार-बार न आना पड़े।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति