पिता के संस्कार सदैव करेंगे मार्गदर्शन: यादव

उज्जैन

 अपने पिता पूनमचंद यादव के निधन पर उन्हें नमन करते हुए मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि पिता के दिए गए संस्कार सदैव उनका मार्गदर्शन करते रहेंगे।डॉ यादव ने कल देर रात एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, 'परम पूज्य पिताजी श्रद्धेय पूनमचंद यादव जी का देवलोकगमन मेरे जीवन की अपूरणीय क्षति है। पिताजी का संघर्षमय एवं नैतिक मूल्यों और सिद्धांतों से परिपूर्ण जीवन हमेशा मर्यादित पथ पर अग्रसर रहने की प्रेरणा प्रदान करता रहा है। आपके दिए संस्कार हमारा सदैव मार्गदर्शन करते रहेंगे।पिताजी के श्रीचरणों में शत शत नमन….!!'
पूनमचंद यादव का कल रात उज्जैन में निधन हो गया था। उनका आज अंतिम संस्कार होगा।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता की आज अंत्येष्टि

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव की आज यहां अंत्येष्टि होगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार पूनमचंद यादव की अंतिम यात्रा सुबह लगभग साढ़े 11 बजे उनके निज निवास गीता कॉलोनी, अब्दालपुरा से प्रारंभ होगी। उनका अंतिम संस्कार क्षिप्रा तट पर भूखीमाता मंदिर के पास होगा।

यादव ने कल रात उज्जैन में ही अंतिम सांस ली। वे लगभग एक सौ वर्ष के थे। कुछ समय से अस्वस्थता के चलते उनका यहां एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। पूनमचंद यादव के निधन पर राजनैतिक, प्रशासनिक और समाज से जुड़े गणमान्य नागरिकों और अन्य लोगों ने शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

पूनमचंद यादव ने शुरूआती जीवन में संघर्ष के साथ आगे बढ़ते हुए अपने परिवार का बेहतर ढंग से लालन-पालन किया। उनके परिवार में तीन पुत्र नंदू यादव, नारायण यादव और डॉ. मोहन यादव के अलावा दो पुत्रियां श्रीमती कलावती यादव और शांति देवी हैं। वे अपने परिवार में पुत्र-पुत्रियों, नाती-पोतों, परनाती, प्रपौत्र सहित भरापूरा परिवार छोड़कर देवलोक गमन कर गये। यादव जीवट इंसान रहे और अंतिम समय तक 100 वर्ष की आयु होने पर भी उन्होंने अपना कार्य स्वयं किया।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव को मंगलवार को भोपाल में राज्य मंत्रालय में कैबिनेट और अन्य विभागीय बैठकों के दौरान जैसे ही उनके पिताजी के निधन की खबर मिली, वे तत्काल उज्जैन के लिये रवाना हो गये।भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अनेक केंद्रीय नेताओं के अलावा, मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, राज्य मंत्रिपरिषद के सदस्य, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा के अन्य नेताओं, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और अन्य नेताओं के अलावा प्रशासन तथा समाज से जुड़ी विभिन्न हस्तियों ने पूनमचंद यादव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की है।

 

 

 

 

 

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति