घुवारा पुलिस ने अवैध धारदार हथियार,उपद्रव मचाने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

 घुवारा पुलिस ने अवैध धारदार हथियार,उपद्रव मचाने वाले आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

आरोपी के विरुद्ध पिछले वर्ष थाना शाहगढ़ जिला सागर में छेड़छाड़ एवं अपहरण का अपराध पूर्व से दर्ज

छतरपुर

विगत दिवस शासकीय उच्च विद्यालय ग्राम सिमरिया थाना क्षेत्र भगवा में अवैध धारदार हथियार ले जाकर शासकीय पाठशाला में उपद्रव मचाने संबंधी रिपोर्ट पर आरोपी अंकी मिश्रा के विरुद्ध थाना भगवा में भारतीय न्याय संहिता के तहत शासकीय कार्य में बाधा, जान से मारने की धमकी, एवं मारपीट संबंधी धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। एवं उक्त पंजीबद्ध प्रकरण में आयुध अधिनियम की धारा की बढ़ोतरी की गई।

आरोपी द्वारा शासकीय पाठशाला में अध्यापन के दौरान व्यवधान डाला जा रहा था, अध्यापकों द्वारा मना करने पर आरोपी ने अवैध धारदार हथियार तलवार लेकर अवैध तरीके से पाठशाला में प्रवेश किया और छात्रों के साथ मारपीट करने लगा था।
चौकी घुवारा पुलिस द्वारा फरार आरोपी की हर संभावित स्थानों में तलाश की जा रही थी। पुलिस टीम द्वारा आज आरोपी अंकी मिश्रा उर्फ हरिनारायण मिश्रा निवासी ग्राम सिमरिया को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया, प्रयुक्त अवैध धारदार हथियार तलवार आरोपी के पास से बरामद कर जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध पिछले वर्ष थाना शाहगढ़ जिला सागर में छेड़छाड़ एवं अपहरण का अपराध पूर्व से दर्ज है। अभियुक्त को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में एसडीओपी बड़ा मलहरा श्री रोहित अलावा के मार्गदर्शन में उपनिरीक्षक प्रमोद रोहित चौकी प्रभारी घुवारा , स.उ.नि. आर एन पटेरिया, आर. बीरेंद्र सिंह, आर. महेंद्र साहू,आर.विजय  यादव व पुलिस बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति