टीम इंडिया के ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा ने भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया, पार्टी के सदस्य बने

 जामनगर

भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजनीति में एंट्री ले ली है. वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन गए हैं. जडेजा की वाइफ रिवाबा जडेजा गुजरात के जामनगर से बीजेपी विधायक हैं. रिवाबा ने हाल ही में सोशल मीडिया के जरिए जडेजा को लेकर जानकारी शेयर की. उन्होंने एक पोस्ट के जरिए बताया कि रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है. जडेजा ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान किया था.

रवींद्र जडेजा वाइफ रिवाबा के साथ कई बार चुनावी कैंपेन कर चुके हैं. वे इलेक्शन के दौरान वाइफ रिवाबा के साथ बीजेपी का प्रचार करते हुए दिखे थे. उन्होंने कई रोड शो भी किए. जडेजा की वाइफ रिवाबा जामनगर उत्तर सीट से विधायक हैं. अब रवींद्र जडेजा ने बीजेपी की सदस्यता ले ली है. रिवाबा ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. इसके जरिए उन्होंने बताया कि रवींद्र जडेजा भारतीय जनता पार्टी के प्राथमिक सदस्य बन गए हैं. टी20 विश्व कप 2024 के बाद रिवाबा और रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की थी.

जडेजा का टीम इंडिया के लिए शानदार प्रदर्शन देखने को मिला है. उनका इंटरनेशनल रिकॉर्ड अच्छा रहा है. जडेजा ने टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 इंटरनेशनल फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. जडेजा ने भारत के लिए 74 टी20 मैच खेले हैं. इस दौरान 515 रन बनाए हैं. वे इस फॉर्मेट में 54 विकेट भी ले चुके हैं. जडेजा का एक मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेना रहा है. जडेजा भारत के लिए वनडे और टेस्ट अभी भी खेलेंगे. उनके साथ-साथ रोहित शर्मा और विराट कोहली ने भी टी20 फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी.

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति