मेदवेदेव को हराकर सिनर सेमीफाइनल में

न्यूयॉर्क
 दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी यानिक सिनर ने  यहां पुरुष एकल में पूर्व चैंपियन दानिल मेदवेदेव को चार सेट में हराकर पहली बार अमेरिकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

इटली के शीर्ष वरीय सिनर ने 2021 के चैंपियन मेदवेदेव को 6-2, 1-6, 6-1, 6-4 से हराया।

दुनिया के पूर्व नंबर एक खिलाड़ियों नोवाक जोकोविच और कार्लोस अल्कारेज के जल्द बाहर होने के बाद अब पुरुष एकल में सिनर एकमात्र ग्रैंडस्लैम विजेता बचे हैं।

सिनर ने जनवरी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन के फाइनल में पहले दो सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए मेदवेदेव को पांच सेट में हराकर खिताब जीता था।

सिनर फाइनल में जगह बनाने के लिए शुक्रवार को ब्रिटेन के 25वें वरीय जैक ड्रेपर से भिड़ेंगे।

इसी दिन एक अन्य सेमीफाइनल 12वें वरीय टेलर फ्रिट्ज और 20वें वरीय फ्रांसेस टियाफो के बीच खेला जाएगा।

बाइस साल के ड्रेपर ने पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह 2012 में एंडी मरे के ट्रॉफी जीतने के बाद अमेरिकी ओपन के सेमीफाइनल में पहुंचने वाले ब्रिटेन के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। उन्होंने क्वार्टर फाइनल में 10वें वरीय एलेक्स डि मिनोर को 6-3, 7-5, 6-2 से हराया।

admin

Related Posts

AUS vs PAK क्लैश: विश्व कप वार्म-अप में कौन दिखाएगा असली दम?

नई दिल्ली टी20 विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच 3 मैच की सीरीज गुरुवार से शुरू हो रही है। इसके जरिए पाकिस्तानी टीम को विश्व कप की…

तारीफ कम पड़ेगी — अभिषेक शर्मा ने पावर हिटिंग में क्रिस गेल को छोड़ा पीछे, कैफ का बड़ा बयान

नई दिल्ली भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज मोहम्मद कैफ ने युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की प्रशंसा करते हुए कहा है कि वह निरंतरता के साथ आक्रामक बल्लेबाजी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति