जबलपुर रेल मंडल के सतना स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का कार्य से गाडियों का परिचालन रद्द

बिलासपुर

अधोसंरचना विकास हेतु पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर रेल मंडल के सतना रेलवे स्टेशन में नॉन इंटरलोकिंग का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के लिए कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। यह कार्य  17 से 26 सितम्बर, तक (विभिन्न तिथियो में) किया जायेगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही गाडियों की समयबद्धता एवं गति में तेजी आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है:-

रद्द होने वाली गाडियां
19, 21, 24 एवं 26 सितम्बर, को चिरिमिरी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05755 चिरिमिरी- अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
19, 21, 24 एवं 26 सितम्बर को अनूपपुर से रवाना होने वाली गाडी संख्या 05756 अनूपपुर – चिरिमिरी पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी।
इसी प्रकार से रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु उत्तर रेलवे के दिल्ली रेल मंडल के पलवल एवं न्यू पृथला जंक्शन (डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉपोर्रेशन आॅफ इंडिया लिमिटेड) यार्ड को जोडने का कार्य किया जाएगा। यह कार्य 5 से 17 सितम्बर तक किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाडियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है:-

रद्द होने वाली गाडियां
6, 10 एवं 13 सितंबर को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
7 एवं 14 सितंबर, को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
11 सितंबर, को दुर्ग से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20847 दुर्ग-शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) एक्सप्रेस रद्द रहेगी।
6 एवं 13 सितंबर  को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20848 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां
4 से 15 सितंबर को पूरी से चलने वाली 18477 पूरी -योग नागरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा -मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर रवाना होगी।
*6 से 17 सितंबर,को योग नागरी ऋषिकेश से चलने वाली 18478 योग नागरी ऋषिकेश-पूरी उत्कल एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मेरठ नगर- खुर्जा जंक्शन -मितावली-आगरा होकर रवाना होगी।
*5 से 16 सितंबर, को कोरबा से चलने वाली 18237 कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर रवाना होगी।
*5 से 16 सितंबर,को अमृतसर से चलने वाली 18238 अमृतसर कोरबा-छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मितावली-खुर्जा जंक्शन-मेरठ नगर होकर रवाना होगी।
*6, 07, 10, 13 एवं 14 सितंबर,को विशाखापटनम से चलने वाली 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आगरा-मितावली-गाजियाबाद-नई दिल्ली होकर रवाना होगी।
*12 सितंबर, 2024 को शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर) से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12550 शहीद कैप्टन तुषार महाजन (उधमपुर)-दुर्ग एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली छावनी-रेवाड़ी जंक्शन-अलवर जंक्शन-मथुरा होकर रवाना होगी।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति