मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के हाथों भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का सक्ती में शुभारंभ

सक्ती

जिला के सामुदायिक भवन में महिला एवं बाल विकास व समाज कल्याण मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े जी के द्वारा भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का भव्य शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम में सक्ती जिले के सभी भाजपा जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिन्होंने पार्टी के सिद्धांतों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम की शुरूआत में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े सहित अन्य अतिथियों द्वारा भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन किया गया। जिसके पश्चात मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारा उद्देश्य चुनाव जीतना नहीं है बल्कि एक सशक्त और समृद्ध भारत का निर्माण करना है जिसके लिए हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी लगातार विकसित भारत 2047 के प्रतिबद्ध हैं और उनके साथ हम सब भाजपा के कार्यकर्ता भी लगातार विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आम जनता तक इस विषय को पहुंचा रहे हैं। साथ ही हम सभी को एकजुट होकर भाजपा के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचना है। एक अभियान के माध्यम से हम यह सुनिश्चित करेंगे कि हर नागरिक भाजपा के विचारधारा से परिचित हो और इसका समर्थन करें। भाजपा ने देश के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं और नीतियां बनाई हैं जिसमें महत्वपूर्ण निर्णय में से एक है राम मंदिर का निर्माण, धारा 370, नई शिक्षा नीति 2020, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के माध्यम से लगातार जनता तक बीते 10 सालों में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सभी पहुंचे हैं।

इस सदस्यता अभियान के आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा अपने सिद्धांतों और विचारधाराओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है और इसके लिए सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण से काम करेंगे। यह अभियान निश्चित रूप से भाजपा के विकास और समाज के सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति