राजस्थान-हनुमानगढ़ में दो नाबालिग बहनों से सामूहिक दुष्कर्म पर दो आरोपी गिरफ्तार

हनुमानगढ़.

हनुमानगढ़ जिले के संगरिया थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बहनों के अपहरण और गैंगरेप के मामले में पुलिस ने बुधवार को दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया। 19 जुलाई को दोनों बहनों को अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पुलिस ने सीमावर्ती राज्य की मदद से दोनों बहनों को बरामद कर मेडिकल जांच करवाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पॉक्सो एक्ट के तहत जांच की जा रही है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

एसपी सांगवान ने बताया कि 20 जुलाई को एक व्यक्ति ने संगरिया पुलिस थाने में रिपोर्ट दी कि 19 जुलाई की सुबह उसकी पत्नी उनकी दोनों नाबालिग लड़कियों को स्कूल छोड़कर आई थी। उसके बाद उसकी दोनों नाबालिग लड़कियों को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। रिपोर्ट पर धारा 137(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच एएसआई रणवीर की ओर से शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए संगरिया थाना प्रभारी धर्मपाल सिंह के नेतृत्व में टीमें गठित कर अलग-अलग स्थानों पर तलाश के लिए रवाना किया गया। टीम की ओर से सीमावर्ती राज्य पुलिस के सहयोग से दोनों नाबालिग बहनों को डिटेन कर मेडिकल बोर्ड का गठन कर मेडिकल करवाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिलाओं के खिलाफ अपराधों के लिए विशेष जांच इकाई की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीलम चौधरी की ओर से धारा 137(2), 65(2), 70(2), 87(2), 142 बीएनएस 2023, 3/4,5(जी(एल)/06 पॉक्सो एक्ट में तुरंत जांच शुरू की। एसपी सांगवान ने बताया कि मामले में दोनों नाबालिग बहनों के बयान न्यायालय में करवाए जा चुके हैं। मामले में दोनों नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले दोनों मुख्य आरोपियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की पहचान और तलाश के लिए टीमें बनाकर संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। मामले में जांच जारी है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति