राजस्थान-सवाई माधोपुर में दो मंजिला मकान गिरने से युवक की मौत

सवाई माधोपुर.

सवाई माधोपुर जिले के मलारना डूंगर थाना क्षेत्र माणोली गांव में लगातार बारिश के चलते हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यहां एक पक्का दो मंजिला मकान गिरने से एक 19 वर्षीय युवक की मकान के मलबे में दबने से मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना की पर मलारना डुंगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मकान के मलबे में दबे 19 वर्षीय युवक अमन मीणा पुत्र रूप सिंह मीणा को निकालकर मलारना डूंगर अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सब इंस्पेक्टर संपत सिंह ने बताया कि माणोली गांव में दो मंजिला पक्का मकान गिरने की सूचना मिली थी, जहां पुलिस जाब्ते के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद मकान के मलबे में दबे 19 वर्षीय युवक अमन मीणा को बाहर निकलाकर मलारना डूंगर अस्पताल पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि मृतक युवक का मलारना डूंगर सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस एवं परिजनों के मुताबिक मृतक अमन मीणा दौसा में रहकर बीएससी की पढ़ाई कर रहा था। वो बुधवार शाम को दौसा से अपने घर माणोली लौटा था। वहीं, आज अपने मकान के ऊपर कमरे में पढ़ाई कर रहा था। परिवार के अन्य सदस्य मवेशियों को चारा काटने के लिए खेतों पर गए थे। इसी दौरान अचानक मकान भरभरा कर गिर गया, जिससे मकान के मलबे में दबने से 19 वर्षीय युवक अमन मीणा की मौत हो गई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति