राजस्थान-केकड़ी में मिले कंकालों की कपड़ों और जूतों से हुई पहचान

केकड़ी.

केकड़ी जिले के टोडारायसिंह क्षेत्र में बीसलपुर कंजर्वेशन रिज़र्व के घने पहाड़ी जंगलों में रस्सी से लटके मिले युवक और युवती के कंकालों की कपड़ों और जूतों के आधार पर पहचान करते हुए उनके परिजनों ने इनके अपने गुमशुदा पुत्र और पुत्री होने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता देखते हुए कंकाल और उनके परिजनों के सैंपल लेकर फोरेंसिक लैब अजमेर भिजवाए हैं। अब डीएनए रिपोर्ट और मोबाइल रिकॉर्ड के आधार पर ही जांच आगे बढ़ेगी।

पुलिस को मंगलवार को इस पहाड़ी पर दो कंकाल मिले थे, जिसे उनके परिजनों ने कपड़े और जूतों के आधार पर अजित नाथ और पिंकी सैनी के रूप में पहचाना है। बताया गया कि पिंकी सैनी नर्सिंग की छात्रा थी, जबकि अजित नाथ प्राइवेट नौकरी करता था। दोनों पिछले 42 दिनों से लापता थे। इस संबंध में 23 जुलाई को शंकर लाल सैनी ने अपनी पुत्री पिंकी सैनी की, जबकि उसके अगले दिन 24 जुलाई को शिवजी नाथ ने अपने पुत्र अजित नाथ की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस ने 31 जुलाई को पहाड़ी के नीचे रास्ते से लापता युवक की बाइक भी बरामद की थी, लेकिन गुमशुदगी का मामला दर्ज होने के बावजूद पुलिस ने लापरवाही बरतते हुए गुमशुदा की जंगलों में तलाश करना जरूरी नहीं समझा।

दोनों के इस प्रकार कंकाल मिलने के बाद उनके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने दोनों कंकालों व परिजनों के सैंपल लेकर, उन्हें अजमेर की फोरेंसिक लैब में जांच के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट पांच दिन बाद आने की संभावना है, जिसके बाद मामले का खुलासा हो सकेगा। दोनों के कंकाल घने जंगलों में एक साथ मिलने के बाद किसी अनहोनी की आशंकाओं से इंकार नही किया जा सकता है और यही कारण है कि पुलिस इसकी अब हर एंगल से जांच कर रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति