जीतू पटवारी CM मोहन यादव के घर आएंगे, व्यक्त करेंगे शोक संवेदना

उज्जैन

 मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को उज्जैन में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निवास पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे. उनके पिता के निधन के बाद लगातार सीएम हाउस उज्जैन में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं के श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचने का सिलसिला जारी है.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया प्रभारी मुकेश नायक ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन में विभिन्न स्थान में कांग्रेस के नेताओं से मिलने भी जाएंगे. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के पिता स्वर्गीय पूनम चंद यादव को श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए भी उनके निवास पर पहुंचेंगे.

कई नेताओं के घर जाएंगे जीतू पटवारी
इसके बाद कांग्रेस कमेटी के सचिव अमित शर्मा के निधन पर उनके घर भी बैठने के लिए जाएंगे. इसी तरह कांग्रेस नेता हेमंत जौहरी के पिता के निधन पर उनके घर भी पहुंचेंगे. जीतू पटवारी कांग्रेस नेता सोनू शर्मा के घर उनकी माता का स्वास्थ्य जानने के लिए जाएंगे.

इस तरह वे कई स्थानों पर जाकर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे और कांग्रेस नेताओं के परिजनों से मुलाकात करेंगे. इसके बाद इंदौर के लिए रवाना हो जाएंगे.

उज्जैन में फुटपाथ पर रेप को लेकर गरमाई राजनीति
उज्जैन में महिला के साथ रेप का मामला सामने आने के बाद प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच राजनीति गरमा गई है. इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से सरकार पर तीखे हमले बोले हैं. इन सब के बीच मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी उज्जैन आ रहे हैं. यहां भी राजनीतिक बयान दे सकते हैं.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति