छत्तीसगढ़ में नए सिस्टम से तीन दिन होगी झमाझम बारिश

रायपुर.

छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सामान्य है। कभी हल्की बादल, तो कभी धूप है। वहीं शाम के समय बारिश हो रही है। ऐसे में लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। आगामी दिनों में प्रदेश में मानसून सक्रिय होने की संभावना है। इससे प्रदेशभर में अच्छी बारिश हो सकती है। आज शुक्रवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। वहीं प्रदेशभर में आज झमाझम बारिश के आसार हैं। कई जगहों पर गरज चमक के साथ वज्रपात कि भी संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून सामान्य है। वहीं आज शुक्रवार से आगामी तीन दिनों तक प्रदेश में सक्रिय मानसून की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। ऐसे में प्रदेश भर में अच्छी बारिश के आसार हैं। आगामी दिनों में मानसूनी तंत्र सक्रिय होने के बाद प्रदेश भर में झमाझम बारिश हो सकती है। वहीं आज सुबह से ही हल्की धूप के साथ बादल छाए हुए हैं। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश भर में बारिश की स्थिति बनी हुई है। देर शाम तक अच्छी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, जो चक्रवती परिसंचरण से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही वह ऊंचाई के साथ दक्षिण पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इसके अगले दो-तीन दिनों के दौरान धीरे-धीरे उत्तर की ओर उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी से सटे गंगीय पश्चिम बंगाल उत्तर ओडिशा तटों पर अवदाब में तब्दील होने की संभावना है। इसके प्रभाव से प्रदेश में आगामी तीन दिनों तक सक्रिय मानसून की गतिविधि जारी रहने की संभावना है। बीते दिनों गुरुवार को राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में झमाझम बारिश हुई है। सबसे ज्यादा बारिश बीजापुर इलाके में हुई है। इसके साथ ही प्रदेश के अन्य इलाकों में हल्की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। कई जगहों पर गरज चमक के साथ झमाझम बारिश हुई।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति