प्रोजेक्ट संकल्प के तहत शुभारंभ हुआ निःशुल्क कोचिंग क्लास, अब उज्जवल बनेगा बेटियों का भविष्य

डिंडौरी
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत जिला डिंडोरी में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा 16 अगस्त 2024 को प्रोजेक्ट संकल्प का शुभारंभ किया गया था। जिसके परिपालन में कलेक्टर  हर्ष सिंह के निर्देशन में आज 5 सितंबर शिक्षक दिवस के अवसर पर में निःशुल्क कोचिंग क्लासेस का शुभारंभ संभागीय संयुक्त संचालक श्रीमती शशि श्याम उईके ने फीता काटकर किया गया।   संभागीय संयुक्त अधिकारी श्रीमती उईके ने बताया कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना केंद्र सरकार द्वारा संचालित है और आए दिन सरकार बेटियों के भविष्य के लिए नई नई योजनाएं नए प्रयास लाती रहती हैं उसी का यह एक क्रम है जो जिला डिंडोरी के लिए कारगर साबित हो सकती हैं। उन्होंने डिंडौरी जिले की बेटियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

   जिला कार्यक्रम अधिकारी  श्याम सिंगौर ने बताया कि प्रोजेक्ट संकल्प के तहत जिला प्रशासन द्वारा बेटियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक नया प्रयास किया गया है। जिसमें बेटियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में सहायता हेतु निःशुल्क कोचिंग का लाभ देने का निर्णय लिया गया है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के इस प्रोजेक्ट से जिला डिंडोरी के सैकड़ो बच्चियों का भविष्य संवारेगा।  आज के इस कार्यक्रम की शुभारंभ बेला में चयन सूची के आधार पर लगभग 80 बालिकाएं उपस्थिति रही, ’उपरोक्त प्रोजेक्ट संकल्प की कोचिंग क्लासेस आनंदम दीदी कैफे प्रांगण डिंडौरी में संचालित होगी। जिला कार्यक्रम अधिकारी सिंगौर ने बताया कि आनंदम दीदी प्रांगण में कक्षा का संचालन प्रातः 8 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा।

  प्रोजेक्ट संकल्प के शुभारंभ कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर प्रशासन श्रीमती नीतू तिलगाम, परियोजना अधिकारी सुश्री प्रेरणा मर्सकोले, प्रशिक्षक सुश्री प्रीति सिंह मार्को, प्रशिक्षक श्रीमती प्रियंका, पर्यवेक्षक सुश्री कविता, सुश्री उर्मिला जंघेला एवं समस्त स्टाफ महिला एवं बाल विकास विभाग उपस्थित रहा।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति