करीना ने करिश्मा को अपना आइकन,मां और सबसे अच्छी दोस्त बताया

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपनी बड़ी बहन और अभिनेत्री करिश्मा कपूर को अपना आइकन,मां और सबसे अच्छी दोस्त बताया है। करिश्मा कपूर इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न के होमग्रोन डांस रियलिटी शो, इंडियाज़ बेस्ट डांसर – सीज़न 4, में नजर आ रही हैं।

वह इस शो को गीता कपूर और टेरेंस लुईस के साथ जज कर रही हैं।हाल ही में शो के एक एपिसोड में करिश्मा की बहन और अभिनेत्री करीना कपूर ने उनके लिए एक वीडियो मैसेज भेजा। इस वीडियो में करीना ने करिश्मा को अपना आइकन,मां और सबसे अच्छी दोस्त बताया है।

करीना ने जो वीडियो भेजा था उसमें वह कहती हैं, दुनिया के लिए मुझे लगता है कि करिश्मा हमेशा एक आइकन रही हैं, वह 90 के दशक की सबसे बड़ी सुपरस्टार रही हैं। वह मेरी बहन, मेरी मां और सबसे महत्वपूर्ण बात पूरी दुनिया में मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं। मेरी नजर में मैं करीना कपूर हूं तो इसकी वजह करिश्मा कपूर हैं। बहुत खुश हूं कि लोलो इस शो में है, इंडियाज बेस्ट डांसर। करीना के मुंह से ये सब बातें सुनकर करिश्मा काफी ज्यादा भावुक हो गई और उन्होंने जाकर स्क्रीन को चूम लिया। करिश्मा ने कहा, मैं बता नहीं सकती कि उसे सक्सेसफुल देखकर मैं कितनी खुश हूं। मुझे नहीं पता कि मैं अपनी फीलिंग्स को कैसे बयां करूं, लेकिन बस उसके लिए मां वाली फीलिंग आती है।

  • admin

    Related Posts

    कभी मां के साथ बासी खाना खाने वाली भारती सिंह आज नैनी को देती हैं महंगे तोहफे

    मुंबई भारती सिंह का एक प्यारा सा वीडियो इस वक्त इंटरनेट पर खूब सुर्खियों में है। इस वीडियो में वो अपने बच्चों की नैनी रूपा दी को उनके बर्थडे पर…

    ऋचा चड्ढा नॉन-फिक्शन ट्रैवल और कल्चर सीरीज़ को करेंगी प्रोड्यूस

      मुंबई, बॉलीवुड अभिनेत्री और निर्माता ऋचा चड्ढा एक नए और रोमांचक प्रोजेक्ट के साथ अपनी क्रिएटिव दुनिया को आगे बढ़ा रही हैं। ऋचा चड्ढा एक नॉन-फिक्शन सीरीज़ को प्रोड्यूस…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति