छत्तीसगढ़-दुर्ग में नारियल खरीदने जा रहे सड़क हादसे में एक छात्र की मौत और दूसरा

दुर्ग.

दुर्ग जिले के ग्राम कौही में गुरुवार को शासकीय स्कूल के छात्र की सड़क हादसे में  मौत हो गई। वहीं, अन्य छात्र गंभीर घायल हो गया। दोनों छात्र स्कूल टाइम में हेडमास्टर के कहने पर नारियल खरीदने बाजार जा रहे थे, तभी रास्ते में हादसे का शिकार हो गए। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने हेडमास्टर की लापरवाही मानते हुए उन्हें सस्पेंड कर दिया है। वहीं, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। कौही के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में कक्षा 6वीं में पढ़ने वाले छात्र वोमेश की मौत हो गई। दरअसल आज स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया जा रहा था। इसके लिए स्कूल के हेडमास्टर संतोष महिलांगे ने अपनी मोटरसाइकिल देकर वोमेश कुमार और भूपेश तिवारी को नारियल लेने बाजार भेजा था। दोनों छात्र मोटरसाइकिल लेकर नारियल लेने जा रहे थे। इस बीच दोनों छात्र सड़क हादसे का शिकार हो गए। इस घटना में वोमेश नाम के छात्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति