राजस्थान-अलवर के भिवाड़ी में लूट और हत्या का आरोपी दिल्ली में पकड़ा

अलवर.

भिवाड़ी के बहुचर्चित कमलेश ज्वेलर्स में हुई हत्या और डकैती के मामले में पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए जी जान से जुटी हुई है। इस मामले में एक और आरोपी की गिरफ्तारी दिल्ली में हुई है। इसका नाम अजय उर्फ गोलू बताया जा रहा है। इस आरोपी को दिल्ली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ आर्म्स एक्ट में गिरफ्तार किया है, जिसे कल वहां न्यायालय में पेश किया गया था।

कोर्ट ने उसे जेल भी भेज दिया लेकिन भिवाड़ी पुलिस को जैसे ही पता चला तो उसने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। भिवाड़ी पुलिस अब अजय उर्फ गोलू को पजेशन वारंट पर यहां लाने का प्रयास कर रही है ताकि उसे भिवाड़ी लाकर उससे पूछताछ की जा सके और मामले के अन्य अभियुक्तों में शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिल सके। अभी तक इस प्रकरण में तीन आरोपी पकड़े जा चुके हैं, जिनमें प्रीत को सबसे पहले दिल्ली से पकड़ा था और वह अभी रिमांड पर है। उससे पूछताछ के बाद हरियाणा के हांसी से अनिल कुमार को पकड़ा गया था और उससे वह गाड़ी भी बरामद की गई थी, जो घटना में प्रयुक्त हुई थी। कुल मिलाकर इस वारदात में सात लोग शामिल बताए जा रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति