Jabalpur में Overnight Express के दो कोच हुए बेपटरी, बड़ा हादसा टला, कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम चल रहा

जबलपुर

मध्य प्रदेश के इंदौर से जबलपुर आ रही ओवरनाइट एक्सप्रेस के दो डिब्बे शनिवार सुबह पटरी से उतर गए। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रेन जबलपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 6 पहुंच रही थी। गनीमत रही कि हादसे के वक्त की ट्रेन की रफ्तार कम थी, इसलिए बड़ा हादसा होने से टल गया।घटना में किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। रेलवे ने हादसे की जांच भी शुरू कर दी है।

यह ट्रेन सुबह करीब 5ः35 बजे जबलपुर पहुंचती है। ट्रेन अपने तय समय पर जैसे ही जबलपुर रेलवे स्टेशन ट्रेन पहुंची, तभी उसके दो एसी कोच पटरी से उतर गए। सूचना मिलते ही रेलवे का तकनीकी अमला मौके पर पहुंचा और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गया।

पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय भी मौके पर पहुंचीं और हादसे की जानकारी ली। खबर लिखे जाने तक दुर्घटना नियंत्रण ट्रेन के साथ बेपठरी कोच को फिर से पटरी पर लाने का काम जारी है।पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव ने बताया कि अप ट्रैक बाधित है। मेन लाइन से जुड़े कोच को अलग कर दिया गया है। ट्रेन में 10 से 12 कोच थे।

शुरुआती जांच में पता चला है कि प्लेटफार्म नंबर 6 आते समय यह हादसा हुआ है। उस समय ट्रेन की स्पीड 20 किलोमीटर प्रति घंटे थी। जनरल मैनेजर ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। एक पार्सल कोच है, जबकि एक एसी कोच है जो पटरी से उतरा हुआ है।

यात्री बोले- ऐसा लगा जैसे अचानक जोर से ब्रेक लगा हो एक यात्री संदीप कुमार ने बताया कि वह कोच में आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ इस तरह के झटके लगे जैसे बहुत तेजी से ब्रेक लगा हो। कुछ समझ में आता, तब तक ट्रेन खड़ी हो चुकी थी। हालांकि, कुछ देर के लिए ऐसा भी लगा कि जैसे कोई हादसा हो गया है। इसके बाद ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। कुछ देर बाद जब कोच से उतरकर बाहर देखा तो दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।

उन्होंने बताया कि जल्द ही ट्रैक को दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुछ देर के लिए इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन को मदन महल स्टेशन पर रोका गया है।

ओवरनाइट ट्रेन के यात्री संदीप कुमार ने बताया कि वह कोच पर आराम कर रहे थे। इसी दौरान कुछ इस तरह की झटके लगे जैसे बहुत तेजी से ब्रेक लगा हो। जब तक कुछ समझ में आता, तब तक ट्रेन खड़ी हो चुकी थी।

कुछ देर के लिए ऐसा भी लगा कि जैसे कोई हादसा हो गया है। इसके बाद ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। जब कोच से उतरकर बाहर देखा तो एसी कोच के दो डिब्बे पटरी से उतरे हुए थे।

WCR ने कहा- ट्रैक जल्द ठीक हो जाएगा पश्चिम मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हर्षित श्रीवास्तव का कहना है कि ट्रैक जल्द ही दुरुस्त कर लिया जाएगा। कुछ देर के लिए जरूर इटारसी से जबलपुर आने वाली ट्रेन को मदन महल स्टेशन पर रोका गया है।

चार सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित WCR की GM शोभना बंदोपाध्याय ने चार सदस्यीय अधिकारियों की जांच टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट तीन दिन में पेश करने के लिए कहा गया है। डिरेल डिब्बे को उठाने की कवायद चल रही है। कुछ देर बाद उन्हें रेल कोचिंग डिपो में पहुंचा दिया जाएगा। घटना को लेकर पायलट और लोको पायलट से भी पूछताछ की जा रही है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति