जबलपुर में एक वीडियो वायरल जिसमें एक व्यक्ति अपने पैरों से मोमोज का आटा गूथ रहा

जबलपुर
 मध्य प्रदेश के जबलपुर में मोमोज बनाने वाले एक शख्स का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह अपने पैरों से मोमोज का आटा गूंथ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से ही शहर में लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं। यह घटना बरगी थाना क्षेत्र के तहसील चौक की है। युवक राजस्थान के रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोश जताया और पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

ग्राम पंचायत बरगी की सरपंच मंजू चौकसे के नेतृत्व में ग्रामीणों ने पुलिस थाने पर प्रदर्शन किया। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वीडियो में मोमोज बनाने वाला युवक पैरों से आटे को गूंथता हुआ नजर आ रहा है। मोमोस के आटे को युवक दोनों पैरों से काफी देर तक वीडियो में गूथता हुआ दिख रहा है। उसने इस दौरान शरीर पर कपड़ों के नाम पर सिर्फ कच्छे और बनियान पहने हुए हैं।

पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन

एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि पुलिस ने वीडियो में दिख रहे शख्स को चिन्हित करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने आगे कहा कि खाद्य विभाग को इसकी सूचना देते हुए अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में पता चला कि दोनों युवक बरगी में किराए के मकान में रहते हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 151 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। खाद्य विभाग यह सुनिश्चित करेगा कि आरोपियों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के लिए उचित कार्रवाई की जाए।

लोग सोशल मीडिया पर दे रहे प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होने के बाद से ही लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग इसे हैरान करने वाला बता रहे हैं तो कुछ लोग इसे घृणित बता रहे हैं।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति