नवोन्मेषी तरीके अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने का प्रयास कर रही है सरकार: पीएम मोदी

नई दिल्ली
 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि नवोन्मेषी तरीकों को अपनाने वाले प्रतिभाशाली शिक्षकों को पहचान दिलाने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षकों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि वे युवा छात्रों को 'विकसित भारत' के लिए तैयार कर सकते हैं। यह बातचीत शुक्रवार को हुई थी जबकि इसका वीडियो शनिवार को साझा किया गया।

पीएम मोदी ने कहा कि शिक्षक चाहें तो शिक्षा पर्यटन के तहत छात्रों को उन स्थानों के बारे में जानने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं, जहां वे जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करके शिक्षक देश के शीर्ष 100 पर्यटन स्थलों का चयन करने में छात्रों की मदद ले सकते हैं। मोदी ने कहा कि सम्मानित किए गए शिक्षकों का चयन लंबी प्रक्रिया के बाद किया गया क्योंकि उनके प्रयास राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) में उपयोगी हो सकते हैं।

उन्होंने शिक्षकों से कहा कि वे अपने छात्रों को पास के विश्वविद्यालयों में ले जाकर खेल प्रतियोगिताएं दिखाएं क्योंकि यह अनुभव उनके सपनों को साकार करने में मदद कर सकता है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि इस पुरस्कार के लिए देशभर से 82 शिक्षकों का चयन किया गया। बयान के अनुसार इनमें स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के 50, उच्च शिक्षा विभाग के 16 और केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के 16 शिक्षक शामिल हैं।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति