Canada ने कार्रवाई करते हुए अगर Indians का Visa रोका, भारत ने लगाई लताड़

ओट्टावा
 भारतीयों को वीजा देने में भेदभाव बरतने वाली कनाडा की ट्रूडो सरकार को भारत ने झाड़ लगा दी है। भारत ने कनाडा से भारतीयों की प्राथमिकता और अर्थव्यवस्था में उनके योगदान को देखते हुए वीजा प्रोसेसिंग में पारदर्शिता और गति लाने को कहा है। भारत ने विश्व व्यापार संगठन (WTO) में कनाडा की 12वीं व्यापार नीति समीक्षा चर्चा के दौरान यह मुद्दा उठाया। खालिस्तानी अलगाववादियों के मुद्दे पर भारत से तनाव के बीच कनाडा की जस्टिस ट्रूडो सरकार भारतीयों को वीजा देने में आनाकानी कर रही है। भारत से पढ़ाई के लिए जाने वाले युवा इससे सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

भारतीयों के लिए कनाडा पसंदीदा गंतव्य
डब्ल्यूटीओ में समीक्षा चर्चा के दौरान भारत ने कहा, 'कनाडा उच्च शिक्षा के लिए भारतीय छात्रों के लिए सबसे पसंदीदा गंतव्यों में से एक है। इस संदर्भ में और भारतीय छात्रों के अपनी अर्थव्यवस्था में योगदान के संदर्भ में हम कनाडा से भारतीय छात्रों के वीजा प्रोसेसिंग में पूर्वानुमान, पारदर्शिता और शीघ्रता लाने की अपील करते हैं।' भारत ने कनाडा में भारतीयों को धमकी का मुद्दा भी उठाया। इसने कहा, 'कनाडा में पढ़ रहे भारतीय छात्रों के मुद्दों को भी उचित रूप से संबोधित किया जाना चाहिए, जिसमें आवास, धमकी की घटनाएं और सुरक्षा आदि शामिल हैं।'

भारत ने इन मामलों पर भी जताई चिंता
भारत की पर्यटन सांख्यिकी रिपोर्ट 2022 के उपलब्ध अनुमानों के अनुसार, 18 लाख छात्रों के साथ कनाडा भारतीयों के लिए विदेश में पढ़ाई के लिए दूसरा सबसे पसंदीदा स्थान था। डब्ल्यूटीओ में भारत ने कपड़े, ड्रेस, ज्वैलरी और रत्नों के साथ चमड़े और जूतों के क्षेत्र में कनाडा द्वारा लगाए गए उच्च शुल्कों पर भी विशेष रूप से चिंता व्यक्त की। इसमें कहा गया कि इन क्षेत्रों में कनाडा मुख्यतः आयात पर निर्भर है और विकासशील देश मुख्य रूप से इन वस्तुओं का निर्यात कनाडा को करते रहे हैं। हम कनाडा से इन क्षेत्रों पर शुल्क दरों को कम करने का आह्वान करते हैं, जिससे व्यापार में बाधाएं कम होंगी।
           

विदेशियों पर सख्त ट्रूडो सरकार
कनाडा की जस्टिन ट्रूडो सरकार ने देश में बाहर से आने वाले प्रवासियों की संख्या में कमी लाने की घोषणा की है। कनाडा का आव्रजन विभाग तेजी से वीजा आवेदनों को खारिज कर रहा है। इसके साथ ही तेजी से विदेशी नागरिकों को वापस भी भेजा जा रहा है। कनाडा सीमा सेवा एजेंसी (CBSA) के अनुसार, 2024 के पहले सात महीनों में औसतन 3700 विदेशियों को उनके देश वापस लौटाया गया है। कनाडा में हर साल के हिसाब से वापस भेजे जाने वाले विदेशियों की तुलना में यह 20 फीसदी ज्यादा है।

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति