हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद एहतियातन सैंतालीस सड़कें बंद कर दी गईं

शिमला

हिमाचल प्रदेश में  भारी बारिश के बाद एहतियातन सैंतालीस सड़कें बंद कर दी गईं. स्थानीय मौसम विभाग ने शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी की है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने कहा कि राज्य में अठारह बिजली और एक जल आपूर्ति योजना भी बारिश से प्रभावित हुई है.

मालरोआं में सबसे अधिक 64 मिमी बारिश दर्ज की गई, इसके बाद पंडोह में 32.5 मिमी, बरथीन में 30.4 मिमी, अघार में 29.8 मिमी, मंडी में 28.7 मिमी, भटियात में 28.4 मिमी, जुब्बड़हट्टी में 26 मिमी, भुंतर में 25.7 मिमी, सुंदरनगर में 18.6 मिमी, पोंटा साहिब में 13.4 मिमी, धौलाकुआं में 13 मिमी बारिश हुई है. मनाली में 12 मिमी, कुफरी में 11.6 मिमी और सराहन में 11 मिमी बारिश हुई है.

हिमाचल के कई जिलों में बाढ़ की चेतावनी

स्थानीय मौसम विभाग ने रविवार तक शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों के कुछ हिस्सों में कम से मध्यम बाढ़ के खतरे की चेतावनी दी है. केंद्र ने कहा कि मंडी में 13, कांगड़ा में 11, शिमला और कुल्लू में नौ-नौ, ऊना में दो और किन्नौर, सिरमौर और लाहौल और स्पीति जिलों में एक-एक सहित कुल 47 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं.

27 जून को राज्य में मानसून की शुरुआत के बाद से हिमाचल प्रदेश में 21 फीसदी कम बारिश हुई है. राज्य में औसत 652.1 मिमी के मुकाबले 517.8 मिमी वर्षा हुई है. अधिकारियों ने कहा कि 27 जून से 6 सितंबर तक चालू मानसून सीजन के दौरान बारिश से संबंधित घटनाओं में कुल 157 लोगों की मौत हो गई है और राज्य को 1,303 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है.

admin

Related Posts

हवाई हादसों का दर्दनाक इतिहास: अजित पवार दुर्घटना से पहले इन 11 दिग्गजों की भी ऐसे ही हुई थी मौत

नई दिल्ली बुधवार की सुबह महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए गहरे शोक की खबर लेकर आई, जब महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और चार अन्य लोगों की एक…

हमें पता है क्या हो रहा है — UGC रेगुलेशन मामले में दखल देगा सुप्रीम कोर्ट

नई दिल्ली जातिगत भेदभाव से जुड़े UGC के नए नियमों के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट तैयार हो गया है। शीर्ष न्यायालय ने बुधवार को इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति