छत्तीसगढ़-कोरबा में फांसी के फंदे पर लटका मिला गार्ड की पत्नी का शव

कोरबा.

कोरबा में सीएसईबी कॉलोनी पथरीपारा में सीएसईबी कॉलोनी में एक महिला का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। आज सुबह जब पति कमर में पत्नी का लटका शव देखा तो उसने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक महिला की पहचान कमलाबाई (40) के रूप में हुई है। उसने यह कदम क्यों उठाया इसके बारे में जानकारी नहीं मिली है।

मृतक महिला का पति तांतीराम आबकारी विभाग का गार्ड है और बालको रोड स्थित रामपुर शराब दुकान पर कार्यरत है। बताया गया कि घर में कुल चार लोग रहते हैं।  पति-पत्नी रात को कमरे में सोए हुए थे। रविवार की सुबह पति की नींद खुली तो उसने पत्नी को आवाज दी। कोई प्रतिक्रिया नहीं हुई तो पीछे से जाकर कमरे का जायजा लिया। तब मालूम हुआ कि वह फांसी के फंदे पर लटकी है। तांतीराम ने बताया कि पिछले कुछ सालों से वो रामपुर स्थित शराब दुकान में गार्ड की नौकरी करता है। शनिवार की रात जब वो काम कर घर वापस लौटा तो दोनों ने एक साथ खाना खाया उसके बाद कमरे में सोने चले गया। उन्होंने काफी देर तक परिवार के बारे में बात की। सुबह जब पति उठा तो पत्नी वहां नहीं थी। जिसके बाद उसने बाहर आंगन में आकर देखा तो उसके होश उड़ गए। घर के आंगन में पाइप में वह साड़ी से फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। पति ने बताया कि पिछले तीन महीने से पत्नी का व्यवहार अचानक से बदल गया था। वह अक्सर मोबाइल पर धार्मिक चीज देखती थी और घर से बाहर नहीं निकलती थी। बाहर जाने पर वो कहती थी कि उसे पसंद नहीं है। महिला का शव फांसी के फंदे पर लटके होने की जानकारी मिलने पर सिविल लाइन पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटना से जुड़े कारणों के बारे में जांच की जा रही है। पूछताछ और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में आगे जांच पड़ताल करेगी।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति