छत्तीसगढ़-कवर्धा में सौगातें देकर बोले डिप्टी सीएम विजय शर्मा-मुख्यधारा में सभी वर्गों को शामिल करना जरूरी

कवर्धा.

कवर्धा विधायक व डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने अपनी विधानसभा क्षेत्र का शनिवार को दौरा किया। इस दौरान विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। सहसपुर लोहारा ब्लॉक के ग्राम नवागांव में पटेल भोयारा मरार सामाजिक भवन का लोकार्पण किया। सामुदायिक शौचालय के लिए सात लाख रुपये, बोर खनन, ग्राम नवागांव में शीतला मंदिर के पास मंच निर्माण के लिए चार लाख रुपये, सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की घोषणा की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार समाज को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। सरकार की योजना व नीति का उद्देश्य समाज के सभी वर्ग को विकास की मुख्यधारा में शामिल करना है। प्रत्येक समाज का एक सामाजिक भवन होना चाहिए। इससे समाज के नागरिकों को विभिन्न आयोजन के लिए एक स्थिर स्थान उपलब्ध रहेगा। इसके बाद डिप्टी सीएम विजय शर्मा ग्राम श्रृंगारपुर, गुलालपुर और गांगपुर पहुंचे। यहां ग्रामीणों से वन-टू-वन चर्चा की।
उन्होंने मांग, समस्या और शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना। ग्रामीणों की मांग पर विभिन्न विकास कार्य की सौगात दी। ग्राम गुलालपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये, सीसी रोड निर्माण की घोषणा की। ग्राम गांगपुर में सीसी रोड निर्माण के लिए सात लाख रुपये, उचित मूल्य दुकान के पास हैंडपंप, फ्लोरिंग के लिए तीन लाख रुपये, किचन शेड के लिए 1.50 लाख रुपये, आश्रित ग्राम सोनपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए सात लाख रुपये की घोषणा की। मनरेगा के तहत पुलिया निर्माण के लिए आश्वासन दिया। ग्राम श्रृंगारपुर में शीतला मंदिर में बाउंड्रीवॉल, हाई मास्क लाईट व सामुदायिक भवन निर्माण की घोषणा की।

रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में हुए शामिल
इसी प्रकार डिप्टी सीएम विजय शर्मा ग्राम दैहानडीह में ग्रामीणों द्वारा आयोजित रामधुनी संर्कीतन कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने भगवान राम की पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री शर्मा ने फूलों से सजे पालने में बैठे प्रभु श्रीहरि के बाल स्वरूप लड्डू गोपाल को श्रद्धाभाव से झूला झुलाया। रामधुनी मंडली के साथ बैठकर राम नाम संकीर्तन किया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति