जिन्ना के बाद ओवैसी कराएंगे देश का दूसरा बंटवारा : गिरिराज सिंह

नई दिल्ली
 भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। हाल ही में उन्होंने एआईएमआईएम सांसद असदुद्दीन ओवैसी पर एक बयान देकर सियासी पारा बढ़ा दिया।

गिरिराज सिंह ने कहा, “1947 में मोहम्मद अली जिन्ना की तरह ओवैसी भारत का दूसरा बंटवारा करवाएंगे। असदुद्दीन ओवैसी कानून के खिलाफ बोलते हैं और भड़काने वाली बातें करते हैं।” आज गिरिराज सिंह की चर्चा इसलिए, क्योंकि उनका जन्मदिन है। उनके बयान तो सुर्खियां बटोरते ही हैं, उनकी राजनीति में एंट्री भी दिलचस्प रही है। गिरिराज सिंह का जन्म 8 सितंबर 1952 को बिहार के लखीसराय जिले के बड़हिया में हुआ। उनकी शिक्षा और राजनीति की शुरुआती पाठशाला बेगूसराय की धरती ही रही। मौजूदा समय में गिरिराज सिंह यहीं से सांसद भी हैं।

कहा जाता है कि उस समय बड़हिया में अपराध चरम पर था। इस कारण पिता ने गिरिराज सिंह को थोड़ा बड़ा होने पर उनकी बुआ के पास रहने के लिए भेज दिया था, जो उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद के सदानंदपुर में रहती थीं। उन्होंने बिहार के मगध विश्वविद्यालय, बोधगया से इंटर एवं स्नातक की डिग्री हासिल की। बताया जाता है कि ग्रेजुएशन के बाद गिरिराज सिंह ने एक पंपसेट कंपनी की एजेंसी ली और बेगूसराय में काम शुरू किया। यहीं काम करने के दौरान गिरिराज सिंह की मुलाकात अपने दौर के कद्दावर नेता कैलाशपति मिश्र से हुई, जिसने उनकी जिंदगी बदल दी। इसी मुलाकात ने गिरिराज सिंह को दिल्ली पहुंचाया।

राजनीतिक जानकारों के मुताबिक, “एक शादी समारोह में गिरिराज सिंह का सामना कैलाशपति मिश्र से हुआ। उन पर कैलाशपति मिश्र का काफी असर हुआ और उन्होंने राजनीति में आने का फैसला कर लिया। गिरिराज सिंह ने भाजपा का दामन थाम लिया। कुछ समय बाद वह बिहार की राजधानी पटना चले आए और भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) से जुड़ गए।”

गिरिराज सिंह ने बेगूसराय, समस्तीपुर और खगड़िया के संगठन प्रभारी के रूप में काम किया। इसके बाद साल 1990 में प्रदेश भाजयुमो की टीम में महासचिव का जिम्मा संभाल लिया। गिरिराज सिंह अपनी राजनीतिक यात्रा में कई पदों पर चुने गए। वह साल 2002 में बिहार विधान परिषद के लिए चुने गए। 2014 तक विधान परिषद के रूप में काम करते रहे। इस दौरान तत्कालीन बिहार सरकार के मंत्रिमंडल में भी शामिल रहे। इसके बाद गिरिराज सिंह ने लोकसभा की तरफ अपने कदम बढ़ाए।

उन्होंने 2014 के लोकसभा चुनाव में बिहार के नवादा सीट से जीत दर्ज की। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव में भी गिरिराज सिंह ने जीत का सिलसिला जारी रखा। आज गिरिराज सिंह केंद्रीय मंत्री के रूप में मोदी सरकार में शामिल हैं। राजनीतिक जानकार कहते हैं कि भले ही गिरिराज सिंह आज इतने आगे चले गए हैं, बेगूसराय उनके लिए हमेशा कर्मभूमि और उनकी राजनीति की जन्मभूमि रही है। अक्सनर गिरिराज सिंह अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों से मिलते और उनकी समस्याओं का समाधान करते दिख जाते हैं। गिरिराज सिंह खुद को किसान कहते हैं और उनके रहन-सहन में इसकी झलक भी दिखती है।

 

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति