जम्मू-कश्मीर के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की 6ठी लिस्ट, 5 मुस्लिम चेहरा

श्रीनगर

भारतीय जनता पार्टी ने जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की छठी लिस्ट जारी कर दी है. इस लिस्ट में कुल 10 उम्मीदवारों के नाम हैं जिसमें से पांच मुस्लिम उम्मीदवार हैं.  पार्टी ने कठुआ विधानसभा सीट से डॉक्टर भरत भूषण को चुनावी मैदान में उतारा है.

मुस्लिम उम्मीदवारों की बात करें तो करनाह से इदरीस करनाही, हंदवाडा से गुलाम मोहम्मद मीर, सोनावारी से अब्दुल रशीद खान, बांदीपोरा से नसीर अहम लोन, गुरेज से फकीर मोहम्मद खान को टिकट दिया है.

वहीं अन्य उम्मीदवारों में आर. एस. पठानिया को ऊधमपुर पूर्व, कठुआ से डॉ. भरत भूषण , बिश्नाह से राजीव भगत, बाहु से विक्रम रंधावा और मढ़ से सुरिंद भगत को चुनावी मैदान में उतारा गया है.

जम्मू और कश्मीर, किस रीजन में कितनी सीटें

जम्मू और कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं. 47 सीटें कश्मीर और 43 सीटें जम्मू रीजन में हैं. परिसीमन से पहले की बात करें तो 2014 के चुनाव तक 87 सीटें हुआ करती थीं जिनमें 37 सीटें जम्मू और 46 सीटें कश्मीर में थीं. चार सीटें लद्दाख में भी थीं. राज्य के दर्जे में बदलाव के बाद लद्दाख अलग केंद्र शासित प्रदेश बन चुका है. इसके बाद हुए परिसीमन में जम्मू में छह, कश्मीर में एक सीट बढ़ी है.

अमित शाह ने जारी किया था संकल्प पत्र

आपको बता दें कि शुक्रवार को ही भाजपा ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव को लेकर अपना संकल्प पत्र जारी किया था. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया गया. उन्होंने कहा कि आजादी के समय से हमारी पार्टी के लिए जम्मू कश्मीर का भूभाग महत्वपूर्ण रहा है. हमने इसे जोड़े रखने के लिए अनेक प्रयास किए हैं. उन्होंने कहा कि आर्टिकल 370 इतिहास बन चुकी है, ये कभी लौटकर नहीं आ सकती. क्योंकि यही वो विचारधारा थी जो युवाओं के हाथ में पत्थर थमाती थी.

अमित शाह ने कहा कि बातचीत और बम धमाके एक साथ नहीं हो सकते. पाकिस्तान से बातचीत के पक्ष में नहीं. अमित शाह ने कहा कि मैंने पहले ही कहा है कि राज्य का दर्जा बहाल किया जाएगा. इस पर कोई भ्रम नहीं होना चाहिए.

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति