कोलकाता कांड से खफा सांसद जवाहर सरकार ने छोड़ी तृणमूल कांग्रेस, राज्यसभा से भी देंगे इस्तीफा

कोलकाता
 काेलकांड को लेकर चौतरफा घिरी पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को अब बड़ा झटका लगा है। प्रसार भारती के पूर्व सीईओ और आईएएस अधिकारी जवाहर सरकार ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस भी छोड़ दी है। जवाहर सरकार ने अपना इस्तीफा ममता बनर्जी को भेजा है। जवाहर सरकार ने लिखा है कि जल्द ही मैं दिल्ली जाकर राज्यसभा के सभापति को इस्तीफा सौंप दूंगा। सरकार ने कहा है कि वह खुद को राजनीति से अलग कर रहे हैं। पूर्व वरिष्ठ नौकरशाह से राज्यसभा सांसद बने जवाहर सरकार ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को लिखे अपने पत्र में कहा है कि मुझे लगा कि आप पुरानी ममता शैली में चल रहे आंदोलन में हस्तक्षेप करेंगी, लेकिन मैंने ऐसा नहीं देखा। उन्होंने आगे मुख्यमंत्री से बलात्कार और हत्या मामले के संबंध में कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया और कहा है कि कृपया राज्य को बचाने के लिए कुछ करें।

आरजी कर अस्पताल में हुई भयानक घटना के बाद से मैं एक महीने तक धैर्यपूर्वक पीड़ित रहा हूं। मैं ममता बनर्जी की पुरानी शैली में आंदोलनकारी जूनियर डॉक्टरों के साथ सीधे हस्तक्षेप की उम्मीद कर रहा था। ऐसा नहीं हुआ है। सरकार जो भी दंडात्मक कदम उठा रही है, वह बहुत कम और काफी देर से उठाया गया है। मुझे लगता है कि अगर भ्रष्ट डॉक्टरों के कॉकस को खत्म कर दिया जाता और इस निंदनीय घटना के तुरंत बाद अनुचित प्रशासनिक कार्रवाई करने वालों को दंडित किया जाता, तो इस राज्य में सामान्य स्थिति बहुत पहले ही बहाल हो सकती थी।

2021 में राज्यसभा पहुंच थे सरकार
पूर्व नौकरशाह जवाहर सरकार को तृणमूल कांग्रेस ने अगस्त 2021 में राज्यसभा भेजा था। सरकार का कार्यकाल अप्रैल, 2026 तक था। पश्चिम बंगाल में राज्यसभा की कुल 16 सीटें हैं। इनमें 13 सीटें तृणमूल, दो बीजेपी और 1-1 सीट कांग्रेस और सीपीआई एम के पास है। जवाहर सरकार के इस्तीफा देने और तृणमूल कांग्रेस छोड़ने के बाद पार्टी के अंदर और घमासान बढ़ सकता है। सरकार से पहले सुखेंदु शेखर रॉय ने भी कोलकांड को लेकर पुलिस के रवैए पर नाराजगी व्यक्त की थी। कोलकाता पुलिस के समन पर उन्हें कलकत्ता हाईकोर्ट जाना पड़ा था। जवाहर सरकार के इस्तीफे पर अभी तृणमूल कांग्रेस की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति