कमलनाथ को प्रदेश बड़ी जिम्मेदारी! सियासी गलियारों में चल रही अटकलें..

भोपाल
लोकसभा चुनावों में छिंदवाड़ा सीट हारने के बाद कमलनाथ प्रदेश कांग्रेस में ही अलग थलग खड़े नजर आ रहे थे। लेकिन बीते दिनों कमलनाथ की दिल्ली में राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद एक बार फिर इस बात की अटकलें तेज हो गई हैं कि कमलनाथ एक बार फिर सक्रिय राजनीति में वापसी करने वाले हैं और उन्हें जल्द ही पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। कमलनाथ के साथ ही एमपी कांग्रेस के दो और नेताओं को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव बनाए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

कमलनाथ को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

कांग्रेस के अंदर खानों में चर्चाएं हैं कि कमलनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। बीते दिनों राहुल गांधी से हुई कमलनाथ की मुलाकात के बाद कमलनाथ एकदम से सक्रिय भी नजर आ रहे हैं जिसके कारण इन चर्चाओं को बल मिला है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान कमलनाथ को एमपी से दूर करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी देकर उनके अनुभव का लाभ ले सकती है।

इन्हें बनाया जा सकता है राष्ट्रीय महासचिव

एक तरफ जहां कमलनाथ को राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी मिल सकने की चर्चाएं हैं तो वहीं ये भी चर्चा है कि एमपी कांग्रेस के दो नेता अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन को कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनाया जा सकता है। अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन दोनों की ही गिनती राहुल गांधी के करीबी नेताओं में होती है। बीते दिनों कांग्रेस ने राष्ट्रीय सचिवों की लिस्ट जारी की थी और अब उम्मीद है कि जल्द ही राष्ट्रीय महासचिवों की लिस्ट भी जारी हो सकती है जिसमें अरुण यादव और मीनाक्षी नटराजन का नाम हो सकता है।

एमपी से इन्हें बनाया गया है राष्ट्रीय सचिव

बता दें कि पिछले हफ्ते कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिवों की लिस्ट जारी की गई थी जिसमें मध्यप्रदेश कांग्रेस के पांच युवा नेताओं सत्यनारायण पटेल, नीलांशु चतुर्वेदी, भूपेंद्र मरावी, कुणाल चौधरी के नाम शामिल थे जिन्हें राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने के साथ ही अलग-अलग राज्यों के सह प्रभारी की जिम्मेदारी भी दी गई थी।

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति