10वीं पास के लिए बीएसएफ में में 15000 भर्तियां, जनरल से लेकर ST, SC, OBC के लिए कितने पद?

नई दिल्ली

अगर आप भी केंद्रीय पुलिस बल में नौकरी करना चाहते हैं, तो एसएससी कांस्‍टेबल भर्ती के तहत बीएसएफ (बॉर्डर सेक्‍योरिटी फोर्स) में 15,654 भर्तियां निकली हैं. इसमें 13 हजार 306 पद पुरुषों के लिएऔर महिलाओं के 2348 पद शामिल हैं. बता दें कि इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 अक्‍टूबर तक ही है, इसलिए इससे पहले आप इन भर्तियों के लिए आवेदन कर दें. आवेदन प्रक्रिया के बाद इन भर्तियों के लिए परीक्षा जनवरी फरवरी में होगी.

बीएसएफ में किसके लिए कितने पद
बीएसएफ में कुल 15654 पदों में से अलग अलग श्रेणी के उम्‍मीदवारों के लिए पद आवंटित हैं. इसमें जहां जनरल वर्ग के पुरुष उम्‍मीदवारों के लिए 5563 पद हैं, तो वहीं ओबीसी वर्ग के आवेदकों के लिए 2906 पद आरक्षित हैं. इसी तरह एससी वर्ग के लिए 2018 और एसटी श्रेणी के अभ्‍यर्थियों के लिए 1489 पद रिज्‍वर्ड हैं. ईडब्‍ल्‍यूएस के लिए 1330 पद आरक्षित हैं. इस तरह पुरुष अभ्‍यर्थियों के लिए कुल 13306 पद हैं. महिलाओं के लिए बात करें तो जनरल वर्ग से आने वाली महिला अभ्‍यर्थियों के लिए 986 पद हैं. ओबीसी के लिए 510 पद आरक्षित हैं. एससी वर्ग की महिलाओं के लिए 356 और एससी के लिए 262 पद आरक्षित हैं. ईडब्‍ल्‍यूएस वर्ग की महिलाओं के लिए 234 पद आरक्षित हैं. इस तरह महिलाओं के लिए कुल 2348 पदों पर भर्तियां हैं.

कौन कर सकता है अप्‍लाई
एसएससी जीडी कांस्‍टेबल के तहत होने वाली बीएसएफ की भर्तियों के लिए कोई भी दसवीं पास अभ्‍यर्थी आवेदन कर सकता है. आयुसीमा की बात करें, तो उम्‍मीदवार की उम्र 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए.

SSC GD Constable 2025: कैसे करें अप्‍लाई
अगर आप भी बीएसएफ भर्ती के लिए अप्‍लाई करना चाहते हैं तो सबसे पहले एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in. पर जाएं. यहां पर जाकर अपना रजिस्‍ट्रेशन करें. अगर आपका एसएससी की वेबसाइट पर पहले से रजिस्‍ट्रेशन है, तो पासवर्ड के माध्‍यम से लॉगिन करें. इसके बाद मांगी गई सभी जानकारियां भरकर अपना आवेदन करें.

कैसे होगा सेलेक्‍शन
बीएसएफ की भर्तियों के लिए सबसे पहले अभ्‍यर्थियों को कंप्‍यूटर आधारित टेस्‍ट देना होगा. इसके बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (physical efficiency test) होगा. इसके अलावा चयनित अभ्‍यर्थियों का शारीरिक मानक परीक्षण (physical standard test) भी होगा. सबसे आखिरी में मेडिकल टेस्‍ट कराया जाएगा.

13 भाषाओं में होगी परीक्षा
बीएसएफ भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाएं कुल 13 भाषाओं में होगी. इसमें हिन्‍दी और अंग्रेजी के अलावा असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड, कोंकणी, मलयालम, मणिपुरी, मराठी, उडिया, पंजाबी, तमिल, तेलगू और उर्दू हैं.

admin

Related Posts

रेलवे में बड़ी भर्ती: 312 पदों पर कल खत्म होगा आवेदन, Group D की 22000 भर्तियों के लिए 31 से करें अप्लाई

नई दिल्ली रेलवे भर्ती बोर्ड की आइसोलेटेड पदों की भर्ती के लिए कल 29 जनवरी 2026 ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि है। रेलवे आइसोलेटेड भर्ती के तहत 312 पदों पर…

10वीं-12वीं पास बेरोजगार युवाओं की सुरक्षा अधिकारी पदों पर भर्ती शुरू

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद नई दिल्ली और एसआईएस सिक्योरिटी ट्रेनिंग सेंटर उदयपुर की ओर से सुरक्षा जवान, सुरक्षा सुपरवाइजर एवं सुरक्षा अधिकारी पदों के लिए भर्ती शिविरों का आयोजन 24…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति