दिल्ली के 40 हजार लोगों के राशन कार्ड रद्द, सरकार को करनी पड़ रही यह अपील

नई दिल्ली

दिल्ली में फर्जी राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड निरस्त किए जा रहे हैं. इसके पीछे का कारण है सत्यापन के लिए दिए गए पते पर धारक का न मिलना. निरस्त किए गए राशन कार्ड धारकों की जगह नए आवेदकों के राशन कार्ड बनाए जा रहे हैं. दिल्ली सरकार का खाद्य एंव आपूर्ति विभाग तीन माह से राशन नहीं लेने वाले कार्ड धारकों की जांच कर रहा है. दिल्ली में फिलहाल 19 लाख राशन कार्ड धारक हैं, जिन पर 71 लाख लोगों के अनुसार राशन वितरित किया जा रहा है.

दिल्ली सरकार ने लोगों से कि खास अपील

दिल्ली के खाद्य और आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन का कहना है कि जिन लोगों के राशन कार्ड बने हैं वे राशन केंद्रों से राशन लेते रहें जिससे किसी को भी असुविधा का सामना न करना पड़े. उन्होंने कहा कि दिल्ली में राशन कार्ड का कोटा पूरा हो चुका है जबकि अब भी कई सारे लोग राशन कार्ड बनवाने की लाइनों में लगे हुए हैं. मंत्री इमरान हुसैन ने राशन कार्ड का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र को पत्र लिखने की बात भी कही है.

1 साल में रद्द हुए 40 हजार राशन कार्ड

दिल्ली में सही लोगों तक राशन पहुंचाने के लिए पेंशन धारक और राशन कार्ड धारकों का घर घर जाकर सत्यापन किया जाता है जिसके चलते कई लोग दिए गए पते पर मिलते ही नहीं हैं. नए आवेदकों के राशन कार्ड बन सकें इसलिए विभाग उन लोगों की जांच कर रहा है जो राशन कार्ड से राशन लेना बंद कर चुके हैं. इस दौरान 1 साल में करीब 40 हजार लोगों के राशन कार्ड को दिल्ली सरकार निरस्त कर चुकी है.

सत्यापन के दौरान दिए गए पते पर न मिलना निरस्त होने का बड़ा कारण

ऐसे मामलों का पता जुलाई 2021 में लगा इसके बाद हर राशन की दुकान पर ई-पास सिस्टम लगाए गए. लेकिन विभाग को इंतजार था कि लोग राशन लेने आएंगे, जब ये लोग राशन लेने नहीं आए तो विभाग ने घर घर जाकर इसका सत्यापन किया तो 40 हजार से ज्यादा लोग सत्यापन के लिए दिए गए पते पर मौजूद ही नहीं थे. जिसके चलते इन लोगों के राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए.

बायोमैट्रिक सिस्टम से बंद हुई राशन की चोरी

खबर है कि जब से दुकानों पर ई-पास सिस्टम लगा है उसमें आधार कार्ड जुड़ा है तब से राशन लेने वाले व्यक्ति की बायोमेट्रिक पहचान दर्ज की जाती है. इसके आधार पर ही राशन जारी होता है. इससे राशन की चोरी बंद हुई है और घपलों में गिरावट आई है. इसके बाद से ऐसे लोगों ने राशन लेना बंद कर दिया है जो या तो सरकारी नौकरी में हैं या फिर राशन पाने वालों की इस श्रेणी में नहीं आते हैं. इसके अलावा 2020-21 में कोरोना महामारी के बाद भी कई लोग अपने गांव चले गए जो लौट कर वापस ही नहीं आए.

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति