राजस्थान-दौसा के त्रिनेत्र गणेश मेले में पूंपाड़ी बजाते दिखे मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा

दौसा.

कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा को आपने कई अंदाज में देखा होगा, लेकिन आज उनका एक अलग अनोखा यह अंदाज दिखाई दिया। ये अंदाज सवाई माधोपुर में स्थित रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में देखने को मिला। किरोड़ीलाल मीणा सवाई माधोपुर के रणथंभौर के त्रिनेत्र गणेश जी मेले में लोगों के बीच पूपाड़ी बजाते नजर आए।

मंत्री डॉक्टर करोड़ी लाल मीणा ने मेले में आए श्रद्धालुओं को भंडारे में फल भी वितरण किया और दिनभर रणथंबोर के त्रिनेत्र गणेश जी मेले में पूंपाड़ी बजाते भी नजर। अब इस पूंपाड़ी के भी सियासी मायने निकलते लगे हैं। कहीं यह राजस्थान में होने वाले छह विधानसभा उपचुनाव का मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा ने पूंपाड़ी बजाकर आगाज तो नहीं कर दिया, या बात कुछ और है। क्योंकि डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा लोकसभा चुनाव से अब तक लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं । दरअसल आज कैबिनेट मंत्री डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा सवाई माधोपुर के रणथंभौर त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में लोगों के बीच पूंपाड़ी बजाते नजर आए। जिसके चलते राजस्थान सरकार के मंत्री त्रिनेत्र गणेश जी के मेले में चर्चा का केंद्र बने रहे और उधर आते जाते लोग लोग डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा का यह अनोखा अंदर देखकर अपना बचपन याद करते भी नजर आए। क्योंकि यह वही पूंपाड़ी है, जिसके लिए बच्चे अक्सर मां-बाप से दिलाने के लिए जिद करते हैं। बस यही पूंपाड़ी और डॉ किरोड़ी लाल मीणा का बच्चों की तरह इसको बजाने का अंदाज लोगों को खूब भा रहा था और लोग मंत्री डॉ मीना को पूंपाड़ी बजाते देख रहे थे।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति