राजस्थान-अजमेर में बारिश के दौरान कुआं सहित मकान ढहा

अजमेर.

अजमेर जिले में लगातार हो रही बारिश अब कहर बरपा रही है और जिले के कई इलाकों से मकान, दीवारें दहने की तस्वीरें सामने आ रही है।  जिले के मांगलियावास थाना क्षेत्र में बीते दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नाथूथला गांव में एक कुआं व कुएं के समीप बना मकान ढह कर कुएं में गिर गया, जिसका लाइव वीडियो सामने आया है।

कुएं सहित मकान ढहने से मकान में रखा सामान भी कुएं में समा गया, लेकिन समय रहते किसान ने अपना आशियाना छोड़ दिया था, जिसके चलते बड़ा हादसा टल गया। अब इसका एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के मुताबिक खेती बाड़ी कर अपना व अपने परिजनों का गुजर बसर करने वाला नाथूथला गांव निवासी लक्ष्मण चीता पुत्र निजाम चीता अपने खेत पर बने आशियाने में परिवार समेत निवास करता है। लक्ष्मण के खेत में स्थित मकान के समीप कुंआ खुदा हुआ है। जिसके आसपास अचानक से दरारें आने लग गई। देखते ही देखते कुआं ढह गया। कुएं को ढहता देख लक्ष्मण चीता परिजनों समेत मकान से बाहर आ गया। इसके थोड़ी देर बाद ढहे कुएं में उसके मकान का एक हिस्सा भर भराकर गिर गया। हादसे मे मकान के साथ मकान में रखा अन्य घरेलू सामान आदि कुंए में समा गया। पीड़ित लक्ष्मण ने बताएगी मकान देने से उनके लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति