भले ही सड़क का नक्शा बदलने पड़े, फोरलेन बनने के दौरान मकान नहीं टूटने चाहिए: CM योगी

गोरखपुर

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर के बालापार रोड के सोनबरसा में कहा कि उन्होंने निर्देश दे रखा है कि फोरलेन बनने के दौरान मकान नहीं टूटने चाहिए, भले ही सड़क का नक्शा बदलने पड़े। साथ ही सर्किल रेट का चार गुना मुआवजा देने के निर्देश भी दिए गए हैं। सीएम योगी के इस एलान से उन लोगों को बड़ी राहत मिली है जिनके मकान फोरलेन की जद में आने के चलते टूट सकते थे। ऐसे लोग खुशी से झूम रहे हैं जो कल तक सड़क की चौड़ाई घटाने की मांग को लेकर डीएम ऑफिस से लेकर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों तक के चक्कर लगा रहे थे। लोगों का कहना है कि मुख्यमंत्री सबकी पीड़ा से वाकिफ हैं। उन पर पूरा भरोसा है कि किसी का नुकसान नहीं होने देंगे।

शहर में हार्बर्ट बंधा फोरलेन, विरासत गलियारा, असुरन चौराहे से लेकर पिपराइच कस्बा तक, ओंकार नगर बालापार से लेकर गांगी बाजार तक, भटहट से बांसथान रोड, बांसगांव में फोरलेन सहित करीब आधा दर्जन से अधिक सड़क निर्माण की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। कहीं पर काम शुरू करा दिया गया है, तो कहीं पर निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने कागजी लिखापढ़ी जारी है। निर्माण कार्य के दौरान तमाम लोगों के मकान, दुकान सहित अन्य प्रतिष्ठान जद में आ रहे हैं। आशियाना उजड़ने के खौफ से लोग लगातार सड़कों की चौड़ाई कम करने की मांग कर रहे हैं। पिपराइच कस्बे में बन रही फोरलेन सड़क से अधिकांश लोग प्रभावित हो रहे हैं। इसलिए परेशान हाल लोग जनप्रतिनिधियों सहित अधिकारियों से गुहार लगा चुके हैं। ऐसे लोगों को सीएम की घोषणा से बड़ी राहत मिली है।

पिपराइच के रहने वाले दुर्गविजय सिंह ने कहा कि सीएम योगी के निर्देश से काफी खुशी हो रही है। मकान टूटने से बच जाएगा, तो लोगों का व्यवसाय भी प्रभावित नहीं होगा। बड़ी संख्या में लोग बेघर होने से बच जाएंगे। व्‍यवसायी अंजनी जायसवाल ने कहा कि यहां काफी दिनों से बाईपास फोरलेन निर्माण की मांग की जा रही है। मकान नहीं टूटेगा भले ही फोरलेन का नक्शा बदलना पड़े। यह राहत भरी खबर है। इस बात के लिए मुख्‍यमंत्री जी को बहुत बहुत धन्यवाद। पिपराइच के लिए मुंजेश प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्‍यमंत्री जी के निर्णय का स्वागत है। पहले से ही दुकानों का किराया और एडवांस काफी महंगा है। जो दुकानें हैं, अगर उन्हें भी तोड़ दिया गया। तो यहां का व्यवसाय चौपट हो जाएगा। दुकानदार नागेश त्रिपाठी ने कहा कि जीवन भर की पूंजी जुटाकर किसी तरह मकान का निर्माण किया गया है। फोरलेन निर्माण के दौरान मकान टूटने की जानकारी होने पर काफी दुख हो रहा था। अब एक उम्मीद जगी है।

  • admin

    Related Posts

    अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

    अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

    मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

    रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    धर्म

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

    17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति