राजस्थान-कांग्रेस में गहलोत की सेहत के पोस्ट से अंदरुनी सोशल मीडिया में बढ़ी जंग

जयपुर.

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खुद के सेहत से जुड़े पोस्ट ने पार्टी के भीतर एक नई सुगबुगाहट छेड़ दी है। इस पोस्ट पर पूर्व परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने लिखा कि आपकी ज़िंदादिली और लोकप्रियता राजस्थान व देश में बरकरार है सर, आपके नेतृत्व में राजस्थान ने बहुत तरक्की की थी व आगे करेगा।

मौका था 6 सितंबर जब पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपनी सेहत से जुड़ी जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया x पर लिखा कि करीब 3 महीने से भी अधिक समय से L3-L4 में स्लिप डिस्क से पीड़ित होने के कारण मैं घर पर ही स्वास्थ्य लाभ एवं चिकित्सकीय परामर्श ले रहा था। पहले जयपुर, कल मुंबई एवं आज कोयम्बटूर जाकर मैंने अपनी चिकित्सकीय जांच करवाई। अब मैं स्वस्थ हूं। इस बीच आप सभी की चिंताओं का मुझे अहसास रहा। शुभकामनाओं के लिए आपका धन्यवाद। इसके जवाब में प्रताप सिंह खाचरियावास ने लिखा कि आपकी ज़िंदादिली और लोकप्रियता राजस्थान व देश में बरकरार है सर, आपके नेतृत्व में राजस्थान ने बहुत तरक्की की थी व करेगा। समान्य से दिखने वाले संदेश ने राजस्थान की कांग्रेस पार्टी में बड़ी हलचल पैदा कर दी है। यह ट्वीट ना सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के भूतकाल को दर्शाता है, ब्लकि इस ट्वीट के माध्यम से प्रताप सिंह खाचरियावास ने भविष्य का भी मानो एलान कर दिया है।

यह सोशल मीडिया का पोस्ट दोनों नेताओं के द्वार 6 सितंबर को किया गया है, जबकि कांग्रेस के ही बड़े नेताओं में शामिल सचिन पायलट का जन्मदिन 7 सितंबर को आता है और प्रदेश के एनएसयूआई कांग्रेस के युवा नेता और कांग्रेस से जुड़े कई अन्य संघठन पायलट का जन्मदिन मनाने की तैयारियों में जुटे हुए थे। शाम 5:14 पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पोस्ट आता है, जिसमें वो अपनी सेहत का हवाला देते हुए अपने स्वस्थ होने की बात करते है और वापसी का संदेश जो कि लिखा नहीं गया पर आसानी से समझा जा सकता है। 6 की शाम को ही 5:36 पर पूर्व मंत्री प्रताप सिंह इस पर अपनी राय लिखकर पोस्ट कर देते हैं। प्रताप सिंह के संदेश को ठीक से पढ़ा जाए तो महसूस होता है कि (करेंगे) शब्द को बड़ी ही सोच विचार के बाद जोड़ा गया है। अपनी निष्ठा का संदेश देने का प्रयास किया गया है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति