राजस्थान-अलवर में शराब के पैसे नहीं देने पर बेटे ने हथियार से मां का गला काटा

अलवर.

राजगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक ने शराब के पैसे नहीं मिलने के चक्कर में अपनी 62 वर्षीय मां का गला काट दिया। इस पूरे घटनाक्रम के बाद महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जिसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार नवलपुरा निवासी सत्यवीर उर्फ राहुल राजपूत आदतन शराब का आदी है, जो आज अपनी मां गुड्डी देवी से शराब के लिए पैसे की मांग कर रहा था। जब मां ने बेटे को पैसे देने के लिए मना कर दिया तो उसने आवेश में आकर अपनी मां गुड्डी देवी का धारदार हथियार से गला काट दिया।

हमले बाद महिला अपने घर से दूर करीब 500 मीटर तक चीख पुकार करती हुई सड़क पर पहुंची। तब गांव के लोग महिला को आनन फानन में मालाखेड़ा अस्पताल में उपचार के लिये लेकर गए, लेकिन डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए अलवर के लिए रेफर कर दिया। अभी महिला की हालत गंभीर बनी हुई है, जिसका उपचार अलवर जिला अस्पताल में जारी है। पड़ोसी शीम्भू सिंह ने बताया की गुड्डी देवी के पांच बेटी व एक बेटा है। यह बेटा  काफी मन्नतों के बाद हुआ है और यह शराब का आदि हो गया। बेटा सत्यवीर उर्फ राहुल शराब की आदत इतनी ज्यादा है कि उसने अपनी जमीन तक बेच दी। जब शराब के पैसे खत्म हो जाते हैं तो वह अपने घर का सामान तक शराब के लिए बेच देता है। जब घर में कुछ बेचने के लिए नहीं बचा तो उसने मां से शराब के पैसे मांगना शुरू कर दिया। आज भी वह अपनी मां से शराब के पैसे मांग रहा था। बुजुर्ग मां के पास जब पैसे नहीं थे तो उसने मना कर दिया। इसी बात को लेकर सत्यवीर उर्फ राहुल ने अपनी मां का ही गला काट दिया।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति