राहुल “गांधी” हैं पप्पू नहीं, उनके पास ऐसा विजन – सैम पित्रोदा

 नई दिल्ली

लंबे समय से गांधी परिवार के सलाहकार रहे और इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के चेयरमैन सैम पित्रोदा ने एक बार फिर राहुल गांधी की जमकर तारीफ की है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का एजेंडा बड़े मुद्दों को सुलझाने का है. उनके पास ऐसा विजन है, जिसके लिए बीजेपी करोड़ों रुपये खर्च करती है.

पित्रोदा ने टेक्सास में  कहा कि मैं आपको बता दूं कि वह पप्पू नहीं हैं बल्कि बहुत पढ़े-लिखे हैं. वह स्ट्रैटेजिस्ट है, जिनका किसी भी विषय पर गहन अध्ययन है.

वह बहुत पढ़े-लिखे और समझदार शख्स हैं. बीजेपी उनके बारे में बीते दस सालों से जो कह रही है, उसके बजाए मुझे राहुल पर पूरा भरोसा है. उन्होंने कहा कि भारत को जुमले की नहीं बल्कि मॉर्डन सोच और युवा नेताओं की जरूरत है.

बता दें कि राहुल गांधी अमेरिका के तीन दिनों के दौरे पर हैं. उन्होंने अपनी अमेरिकी यात्रा के पहले दिन आठ सितंबर को डलास में यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों और शिक्षाविदों से बातचीत की. इसी से जुड़े एक कार्यक्रम में सैम पित्रोदा ने भारत को लेकर राहुल गांधी के विजन पर बात की.

पिता राजीव की तुलना में राहुल अधिक बुद्धिजीवी

इससे पहले सैम पित्रोदा ने कहा था कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने पिता राजीव गांधी की तुलना में अधिक बुद्धिजीवी और रणनीतिकार हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी में भविष्य का प्रधानमंत्री बनने के सभी गुण हैं.

उन्होंने साथ ही बीजेपी की उन टिप्पणियों को झूठा भी बताया था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि राहुल गांधी विदेश यात्राओं पर देश का नाम खराब करते हैं.

राजीव गांधी और राहुल गांधी के बीच समानताओं और भिन्नताओं के बारे में पूछे जाने पर पित्रोदा ने कहा Le कि उन्होंने कई प्रधानमंत्रियों के साथ बहुत करीब से काम किया है, जैसे राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा राव, मनमोहन सिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर और एचडी देवगौड़ा. लेकिन राहुल और राजीव के बीच अंतर यह हो सकता है कि राहुल अधिक बुद्धिजीवी और विचारक हैं, जबकि राजीव थोड़े अधिक कार्यकर्ता थे. दोनों के पास एक ही डीएनए है. वे सच में एक बेहतर भारत का निर्माण करने में विश्वास करते हैं.

 

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति