दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, वी.डी. शर्मा पर की गई कथित ‘अभद्र’ टिप्पणी के सिलसिले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग

भोपाल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपनी मध्य प्रदेश इकाई के प्रमुख वी.डी. शर्मा के बारे में दिग्विजय सिंह द्वारा की गई कथित 'अभद्र' टिप्पणी के सिलसिले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किए जाने की मांग की है।

भाजपा की भोपाल इकाई के प्रमुख सुमित पचौरी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस की स्थानीय क्राइम ब्रांच के अधिकारियों से मुलाकात की और ‘नपुंसकता’ शब्द के कथित इस्तेमाल के लिए कांग्रेस नेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

सुमित पचौरी ने कहा, ‘‘दिग्विजय सिंह ने खजुराहो से लोकसभा सदस्य वी.डी. शर्मा के खिलाफ जानबूझकर अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है, ताकि उनकी छवि खराब हो सके और अपने कार्यकर्ताओं को गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए आंदोलन शुरू करने के लिए उकसाया जा सके। हमने सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 356, 356 (1) और 352 के तहत मामला दर्ज करने की मांग की है।’’

बता दें कि, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा था, ‘‘केंद्र, राज्य और नगर निगम तथा स्थानीय निकाय स्तर पर ‘ट्रिपल इंजन’ वाली सरकार होने के बावजूद अगर वह (शर्मा) मुझे आतंकवादियों का सहयोगी कहते हैं और फिर भी मेरे खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करते हैं, तो मैं उनकी नपुंसकता से निराश हूं।’’

शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि सिंह न केवल आतंकवादियों का समर्थन करते हैं, बल्कि तुष्टिकरण की राजनीति के जरिये अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को उनके अधिकारों से वंचित करने की कोशिश भी कर रहे हैं।

शर्मा ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि दिग्विजय सिंह की भाषा अस्वीकार्य है। शर्मा ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए कहा, ‘‘मैं आपकी तुष्टिकरण की कोशिशों पर आपकी मर्दानगी को चुनौती देता हूं। मैं ऐसे ओछे और घटिया शब्दों का इस्तेमाल नहीं करूंगा।’’

admin

Related Posts

अजित पवार की मौत पर सियासत तेज: ममता बोलीं– सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो जांच, भरोसा खत्म

कोलकाता महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का बुधवार सुबह एक दुखद विमान दुर्घटना में निधन हो गया। यह हादसा पुणे जिले के…

‘अयोध्या से कटियार ही लड़ें’— बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, सियासत में साजिश का आरोप

गोंडा कैसरगंज के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा है कि अयोध्या लोकसभा सीट पर पहला हक विनय कटियार का है और उन्हें ही चुनाव लड़ना चाहिए। उन्होंने यह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति