दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए इस साल भी पटाखों पर बैन लगा दिया, 1 जनवरी 2025 तक लागू रहेगा

नई दिल्ली
दिल्ली में प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए इस साल भी पटाखों पर बैन लगा दिया है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि सर्दियों में प्रदूषण के खतरे को देखते हुए पटाखों के निर्माण, स्टोरेज, बिक्री और इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। गोपाल राय ने कहा, किसी भी तरह के पटाखों की ऑनलाइन डिलीवरी या बिक्री पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। पटाखों को लेकर लोगो में किसी भी तरह का संशय न रहें, इसलिए यह प्रतिबंध हर तरह के पटाखों के लिए मान्य है | यह प्रतिबंध एक जनवरी 2025 तक दिल्ली में लागू रहेगा।

नहीं चाहते व्यापारियों और डीलरों का नुकसान- गोपाल राय
गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार नहीं चाहती है कि व्यापारियों और डीलरों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान हो। ऐसी किसी भी स्थिति से बचने के लिए समय रहते हर प्रकार के पटाखों के उत्पादन , भंडारण, बिक्री और उपयोग पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। प्रतिबंध को कड़ाई से दिल्ली में लागू कराने के लिए दिल्ली पुलिस , डीपीसीसी और राजस्व विभाग के साथ मिलकर संयुक्त कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

दिल्ली सरकार का विंटर ऐक्शन प्लान
उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली सरकार प्रदूषण को नियंत्रित करने को लेकर बेहद गंभीर है। प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार 21 फोकस पॉइंट्स पर आधारित विंटर एक्शन प्लान बना रही है। आने वाले दिनों में विंटर एक्शन प्लान के अनुसार विभिन्न अभियान चलाए जाएंगे, ताकि प्रदूषण को नियंत्रित किया जा सके। ऐसे में हमारी दिल्ली निवासियों से अपील हैं कि प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए सरकार के साथ सहभागिता दें। हम दिल्लीवासियों से यही कहना चाहते है कि दीए जलाकर और मिठाई बांटकर त्योहार मनाएं। हमें त्योहार को धूमधाम से मनाना है लेकिन उतनी ही जिम्मेदारी से प्रदूषण पर भी लगाम लगाना है।

admin

Related Posts

अंबिकापुर: जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

अम्बिकापुर सरगुजा जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने से बुधवार को प्रशासनिक अमला सतर्क हो गया। यह धमकी जिला न्यायाधीश की आधिकारिक ई-मेल…

मतदाता सूची शुद्धिकरण पर फोकस, रोल ऑब्ज़र्वर अभिनव गुप्ता ने किया फील्ड निरीक्षण

रायपुर. निर्वाचक नामावली के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यों का रोल ऑब्जर्वर  अभिनव गुप्ता ने किया निरीक्षण निर्वाचक नामावलियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम–2026 के अंतर्गत भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

धर्म

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

माघ माह की आखिरी एकादशी: इन 3 जगहों पर दीपक जलाते ही चमक उठेगा किस्मत का सितारा

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

शुक्र प्रदोष व्रत का महात्म्य: इस मुहूर्त में पूजा से पूरी होंगी मनोकामनाएं

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

आज का राशिफल: ग्रहों के परिवर्तन से किस राशि की बदलेगी किस्मत

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

श्रद्धा का प्रतीक बेलपत्र: क्यों महादेव को अति प्रिय है यह पत्ता, क्या है जन्म कथा

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

गंडमूल नक्षत्र का रहस्य: जन्म के बाद 27 दिनों तक पिता-दर्शन क्यों वर्जित?

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति

17 फरवरी 2026 को पहला सूर्य ग्रहण, धनिष्ठा नक्षत्र और कुंभ राशि में, जानें भारत में सूतक काल की स्थिति